App

छोटी बहन ने बेटे संग कुएं में लगाई छलांग, फिर बड़ी बहन 3 बच्चों संग कूदी; 6 की मौत से मचा हड़कंप

शिवपुरी जिले में दो बहनों ने अपने बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी. इस दुखद घटना में दो बहनों और चार बच्चों सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.

छोटी बहन ने बेटे संग कुएं में लगाई छलांग, फिर बड़ी बहन 3 बच्चों संग कूदी; 6 की मौत से मचा हड़कंप
Image Credit: शिवपुरी में 6 की मौत से मचा हड़कंप!

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है. बुधवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर दो सगी बहनों ने अपने बच्चों के साथ कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी. सामूहिक आत्महत्या की इन दो अलग-अलग घटनाओं में कुल छह लोगों की दुखद मौत हो गई. पुलिस फिलहाल दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है.

दो सगी बहनों समेत 6 की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना बैराड़ थाना क्षेत्र के गूंगरगांव की है, जहां अंजलि रावत नाम की एक महिला, जो आठ महीने की गर्भवती थी और अपने पति की मौत के सदमे में थी, अपने 6 साल के बेटे के साथ कुएं में कूद गई. इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरी घटना कोलारस थाना क्षेत्र के खोंकर गांव में हुई, जब छोटी बहन अंजलि और उसके बेटे की मौत की खबर उसकी बड़ी बहन सीता रावत को मिली, तो वह इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकीं.  बड़ी बहन सीता ने भी मानसिक तनाव के चलते अपने तीन मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. इस घटना में कुल 6 लोगों की मौत हो गई.

दोनों परिवारों पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़

एक ही दिन दो बहनों और चार बच्चों की मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिए हैं और आगे की कानूनी व तथ्यात्मक जांच कर रही है.

पन्ना में फांसी के फंदे पर झूलने से छात्रा की मौत

इस बीच, पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मेनहा गांव में 11 साल की एक बच्ची फंदे से लटकी हुई मिली. इस घटना के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. इस खबर के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. मिली जानकारी के अनुसार, 11 साल की सरस्वती प्रजापति चंद्र ज्योति विद्या मंदिर में छठी कक्षा की छात्रा थी.

बच्ची के पिता ब्रजेश प्रजापति ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह करीब 9:30 बजे अपने ऑटो-रिक्शा के साथ घर से निकले थे. उनकी बेटी यह कहकर घर से निकली थी कि वह स्कूल जा रही है, जबकि उनकी पत्नी पानी लेने बाहर गई थीं. पिता के अनुसार, उनकी पत्नी सुबह करीब 11:30 बजे उस जगह पहुंचीं जहां गायें रखी जाती हैं, और वहां उन्होंने अपनी बेटी को फंदे से लटका हुआ पाया. इस घटना का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया. घटना के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.

पूनम पुरोहित की रिपोर्ट
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More