SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शाजापुर में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी की मां की गोली लगने से मौत, घर का कमरा सील, जांच में जुटी पुलिस

शाजापुर के शरद नगर में 79 वर्षीय उषा दुबे की गोली लगने से मौत हो गई. वह पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे की मां थीं. पुलिस ने घटनास्थल का कमरा सील कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 08, 2026, 05:37 PM IST | Updated: Nov 08, 2026, 05:45 PM IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

शाजापुर जिले के शरद नगर में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे की 79 वर्षीय माता उषा दुबे की गोली लगने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी कीर्ति बघेल लालघाटी थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची.

इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर उस कमरे को सील कर दिया है. जहां उषा दुबे की गोली लगी थी. वहीं मामले में साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया.

दाहिने कंधे के पास लगी गई थी गोली

मिली जानकारी के मुताबिक, उषा दुबे बड़े बेटे विवेक दुबे के साथ रहती है. इसके बाद 12 बजे के लगभग दीपावली की तैयारियां करवाने के लिए अपने छोटे बेटे विजय दुबे के शरद नगर स्थित घर आई हुई थीं. दोनों भाइयों के घर पास-पास स्थित है. छोटे बेटे के घर पर उनके दाहिने कंधे के पास गोली लग गई. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल उषा दुबे को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया. जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.

मौत के कारणों का पता नहीं चला है

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. शुरुआती जांच में गोली लगने के कारण मौत का पता नहीं चल पाया है. गोली किस परिस्थिति में और कैसे, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है. पुलिस ने घटनास्थल वाले कमरे को सील कर दिया है. साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं.

पुलिस अधिकारी रह चुके हैं उषा के पति

बताया जा रहा है कि उषा दुबे के पति शरद दुबे पुलिस अधिकारी रह चुके हैं. उनके दो बेटे विवेक दुबे और विजय दुबे हैं. बड़े बेटे विवेक विगत दिनों जिला शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और छोटे बेटे विजय भी शासकीय नौकरी में हैं. घटना की खबर फैलते ही शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया.

ये भी पढ़ेंः शाजापुर में दीवाली के दिन खून की होली, कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दो पक्षों में झड़प, 20 लोग गंभीर घायल

पुलिस मामले की जांच में जुटी है

इस संबंध में एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया कि थाना लालघाटी क्षेत्र के शरद नगर में गोली चलने की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उषा दुबे की गोली लगने से मौत हुई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है. फिलहाल, मौत के कारणों और गोली चलने की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

(रिपोर्टः मनोज जैन, शाजापुर)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES