App

शाजापुर में दीवाली के दिन खून की होली, कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दो पक्षों में झड़प, 20 लोग गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के गांव टपका बसंतपुर में कब्रिस्तान की जमीन के विवाद में 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

शाजापुर में दीवाली के दिन खून की होली, कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दो पक्षों में झड़प, 20 लोग गंभीर घायल
Image Credit: ZEE NEWS

दीपावली के दिन शाजापुर जिले के ग्राम टपका बसंतपुर में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए हैं. देखते ही देखते पथराव भी शुरू हो गया. इस दौरान दोनों तरफ से हथियार भी चले.

इस संघर्ष के बीच महिलाएं, बच्चे समेत 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल होने के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई. जिसके चलते पूरे गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई. वहीं इस पूरी घटना के वीडियो बी सामने आए हैं.

दीपावली के दिन ही हुआ विवाद

मामले की जानकारी मिलते ही घटना शुजालपुर अनुभाग से करीब 12 किमी दूर ग्राम टपका बसंतपुर में दीपावली के दिन रविवार को हुई. बताया जा रहा है कि करीब पौने दो बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा ता. इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया. दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ और हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया.

बता दें कि इस घटना में दोनों पक्षों के करीब 20 लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज कराने के लिए शुजालपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया. वहीं दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है.

दस्तावेजों में हेराफेरी के आरोप

जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. एक पक्ष का आरोप है कि संबंधित पौने दो बीघा जमीन कब्रिस्तान की है, जिस पर दूसरा पक्ष कब्जा करने का प्रयास कर रहा है. वहीं, दूसरे पक्ष पर दस्तावेजों में हेराफेरी कर जमीन को अपनी बताने का आरोप भी लगाया गया है.

सिविल अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे घायल सलामुद्दीन ने आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष कब्रिस्तान की जमीन को जबरन दस्तावेजों में हेराफेरी कर अपनी जमीन बताने में लगा हुआ है. हालांकि, जमीन के मालिकाना हक और पूरे विवाद को लेकर दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं.

दीपावली जैसे त्योहार के दिन हुई इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया. स्थिति को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.

(रिपोर्टः मनोज जैन, शाजापुर)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More