App

गांधी जयंती पर 7 कैदी रिहा, 2 बंदियों को 1-1 लाख देकर छोड़ा, आखिर क्या है पूरा मामला?

मध्य प्रदेश के सतना की केंद्रीय जेल में 7 बंदियों को रिहा कर दिया गया है. इनमें से दो कैदियों को 1-1 लाख रुपए देकर छोड़ा गया है. आइए जानते हैं, इन कैदियों को इतने रुपए क्यों दिए गए?

गांधी जयंती पर 7 कैदी रिहा, 2 बंदियों को 1-1 लाख देकर छोड़ा, आखिर क्या है पूरा मामला?
Image Credit: Zee Media

सतना की केंद्रीय जेल में जेल प्रशासन ने मानवता की मिसाल पेश की है. गांधी जयंती के मौके पर 7 कैदियों की रिहाई की गई है. इनमें से दो कैदी जेल से लखपति बनकर निकले हैं. इन दोनों कैदियों को 1-1 लाख से ज्यादा रुपए देकर जेल से छोड़ा गया है. आइए आपको दोनों कैदियों की कहानी के बारे में बताते हैं, कि इन्हें इतने रुपए क्यों दिए गए हैं.

दरअसल, सतना जेल में गुनाहों की सजा काट रहे कैदियों के आजीवन कारावास की सजा पूरी होने पर उन्हें जेल से आजादी दी गई है. इसी के तहत गांधी जयंती के खास मौके पर रिहा कर दिया गया है. यह सभी कैदी 302 हत्या के जैसे बड़े अपराध में जेल में आजीवन कारावास की सजा पूरी कर चुके हैं. बताया जा रहा है कि इन कैदियों के जेल के अंदर अच्छे आचरण और किए गए अच्छे काम को लेकर उन्हें जेल से आजादी मिली है.

कहां के रहने वाले कैदी ?
इसमें सबसे खास बात यह है कि जेल रहकर पारिश्रमिक रूप से अपनी सेवाएं देने पर दो बंदियों को लाख रुपए से ज्यादा राशि दी गई है. रिहाई होने वाले कैदी पूरी की लिस्ट इस प्रकार है.

1. संतोष चौधरी, मैहर
2. धर्मेंद्र उर्फ धम्मू मिश्रा, छतरपुर
3. बंदिनी शहनाज खान पिता मान खान, पन्ना
4. लाल उर्फ विरोचन लोधी, पन्ना
5. मुन्नू प्रजापति, पन्ना
6. गिरधारी प्रजापति, पन्ना
7. लोकेन्द्र सिंह, पन्ना

दो कैदियों को 1 - 1 लाख 
इनमें से दो कैदी ऐसे हैं, जिन्हें 1-1 लाख रुपए से ज्यादा राशि देकर जेल से रिहा किया गया है. पहला पन्ना जिले के रहने वाले लोकेंद्र सिंह ने जेल में रहकर पारिश्रमिक के रूप में 1 लाख 11 हजार 524 रुपए का काम किया है.

सभी कैदियों को 1-1 पौधा
वहीं दूसरा कैदी मैहर जिले के रहने वाला संतोष चौधरी 1 लाख 11 हजार 972 रुपए दिए गए हैं. इतना ही नहीं जेल अधीक्षक लीना कोष्टा ने सभी कैदियों को 1-1 फलदार पौधा भी दिया. उन्होंने कैदियों को समाज की मुख्यधारा से जुड़कर जीवन में अच्छे काम करने की प्रेरणा दी है.

जेल अधीक्षक ने क्या कहा?
इस मौके पर जेल अधीक्षक लीना कोष्टा ने कहा कि आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर सात कैदियों को रिहा किया गया है. उन्होंने बताया कि इनमें एक महिला बंदी और 4 खुली जेल के कैदी थे, जो आज रिहा किए गए हैं. उन्होंने कहा कि सभी कैदी 302 में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे, जिनकी आज रिहाई हुई है.

महिला कैदी को 57000 रु.
जेल अधीक्षक ने आगे कहा कि दो कैदियों लोकेंद्र और संतोष को 1,11000 रुपए के आसपास पारिश्रमिक राशि देकर रिहा किया गया है. उनको एक-एक पौधा दिया गया, उनके कहा कि एक-एक पौधा अपने घर में लगाना है. वहीं उन्होंने बताया कि एक महिला कैदी शहनाज को भी 57000 रुपए की पारिश्रमिक राशि देकर छोड़ा गया है. (रिपोर्टः संजय लोहानी, सतना)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More