भोपाल में खौफनाक वारदात: रिटायर्ड IAS अफसर की बेरहमी से गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले ही रखा था नया नौकर...अब लापता
भोपाल के सूरज नगर में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की घर में गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है. शुरुआती जांच में घर में काम करने वाला नौकर संदेह के घेरे में है, जो घटना के बाद से लापता बताया जा रहा है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित सूरज नगर में रिटायर आइएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि घर के अंदर ही उनका गला रेतकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. रातीबड़ थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, रियायर्ड आईएएश अधिकारी राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ सूरज नगर स्थित अपने घर में रहते थे. शुरुआती जांच में घर में काम करने वाले नौकर पर शक जताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद नौकर लापता है. जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि नौकर ने घर में गैस सिलेंडर से विस्फोट करने की कोशिश भी की, लेकिन वो सफल नहीं हुआ. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घटनास्थल से सभी जरूरी सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि हत्या की असली वजह और घटना से जुड़ी परिस्थितियों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही पता चल पाएगा.
गैस सिलेंडर से घर को उड़ाने की कोशिश
कुक ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ राकेश अग्रवाल के घर में ही रहता है. सुबह करीब 4:30 बजे राकेश अग्रवाल की पत्नी ने उसकी पत्नी को फोन करके बुलाया, क्योंकि दरवाजा नहीं खुल रहा था. वे वहां पहुंचे और किसी तरह अंदर गए, तो उन्हें गैस की बदबू आ रही थी. सिलेंडर से रेगुलेटर हटा हुआ था और उसमें एक पिन लगी हुई थी. ऐसा लग रहा था जैसे घर को उड़ाने की कोशिश की गई हो. कुक ने बताया कि जो नया नौकर सिर्फ दो दिन पहले ही काम पर रखा गया था. फिलहाल फरार नौकर की तलाश के लिए पुलिस टीमें तैनात की गई हैं और आस-पास के CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द अंधे कत्ल की गुत्थी सुलाझा ली जाएगी.
ये भी पढ़ें: कटनी में बस किराए पर बवाल, छात्राओं को बस से उतारने की धमकी का VIDEO वायरल, कंडक्टर पर गिरी गाज