SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'बैग में गांजा रखकर फंसा देंगे...', होटल में ठहरे कपल को धमकाती पुलिस का CCTV वीडियो वायरल; 25-25 हजार रुपये मंथली मांगने के गंभीर आरोप

सिवनी पुलिस का होटल में ठहरे कपल्स को धमकाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पुलिस अधिकारी होटल में ठहरे एक बालिग कपल के बैग में गांजा रखकर झूठे केस में फंसाने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं.

Edited By Sumit Rai
Published: Nov 18, 2026, 10:11 IST | Updated: Nov 18, 2026, 10:22 IST
Image Credit: कपल्स को धमकाते पुलिस का वीडियो वायरल हो रहा है.
Join

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पुलिस पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. होटल में ठहरे कपल्स को धमकाते हुए सिवनी पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इसकी पुष्टि होटल संचालक ने की है और दावा करते हुए कोतवाली टीआई, एसडीओपी, सहित ट्रैफिक निरीक्षक पर 25-25 हजार रुपये मंथली मांगने का आरोप लगाए हैं. इसका खुलासा होने के बाद पुलिस विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी को उनके पद से हटा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

मामला सिवनी जिले के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र के बाबरिया रोड स्थित होटल सिद्धार्थ का है, जिसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पुलिस अधिकारी होटल में ठहरे एक बालिग कपल को धमकाते और उनके बैग में गांजा रखकर झूठे केस में फंसाने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं. घटना 13 नवंबर की शाम की बताई जा रही है. वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस अधीक्षक (SP) ने संज्ञान लेते हुए कोतवाली थाना प्रभारी को पुलिस लाइन से संबद्ध करने का आदेश दिया है.

होटल संचालक ने मारपीट के आरोप भी लगाए

इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए होटल संचालक संजय सनोडिया और होटल का संचालन कर रहे युवक ने पुलिस अधिकारियों पर वसूली और प्रताड़ना के संगीन आरोप लगाए हैं। होटल के मालिक संजय सनोडिया ने कोतवाली टीआई सतीश तिवारी, एसडीओपी चंचलेश मरकाम और ट्रैफिक इंस्पेक्टर विजय तिवारी पर होटल से 25-25 हजार रुपये मंथली मांगने का आरोप लगाया है. होटल संचालक ने कोतवाली टीआई और एसडीओपी को स्थानीय पत्रकार के सामने 10-10 हजार रुपये की राशि देने का आरोप लगाया है. जबकि, होटल किराए से लेने वाले युवक ने कोतवाली टीआई, एसडीओपी सिवनी और,ट्रैफिक इंस्पेक्टर से कुछ दिन पूर्व मारपीट के आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें- पहले पत्नी के मुंह में डाला चाकू, फिर 6 साल की मासूम बेटी को भी नहीं छोड़ा... सीधी में पति की खौफनाक करतूत

वायरल वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस अधिकारी होटल में नशीला पदार्थ रखकर होटल में ठहरे कपल को ड्रग्स के मामले में फंसाने की बात कर रहे है. वीडियो में यह कहते सुना जा सकता है, 'उसके बैग में थोड़ा गांजा रख दो.' सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर एक पुलिस अधिकारी और सात अन्य पुलिसकर्मी होटल के रिसेप्शन एरिया में दिखाई दे रहे हैं, जहां होटल स्टाफ से उनकी बहस चल रही है.

हालांकि, Zee News वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और यह स्टोरी होटल संचालक के आरोपों के आधार पर लगाई गई है. अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो असली है या नहीं. इसके साथ ही यह भी साफ नहीं है कि इसमें दिख रही बातचीत किस तारीख की है. (इनपुट- प्रशांत शुक्ला)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES