App

एमपी में शीतलहरः अगले 3 दिन और बढ़ेगी ठिठुरन, मंडला में कोहरा तो शाजापुर में कड़ाके की ठंड, जानें अपडेट

मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड शाजापुर जिले के गिरवर में रिकॉर्ड की गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है, जिसके चलते भोपाल में शीतलहर जैसे आसार हैं. आइए आपको 25 नवंबर के मौसम का ताजा अपडेट बताते हैं.

एमपी में शीतलहरः अगले 3 दिन और बढ़ेगी ठिठुरन, मंडला में कोहरा तो शाजापुर में कड़ाके की ठंड, जानें अपडेट
Image Credit: ZEE CREATIVE

मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से यू-टर्न लिया है. प्रदेश में 24 घंटे के दौरान सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा है. वहीं भोपाल में शीत लहर का प्रभाव देखने को मिला है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में 2.3°C से 2.4°C तक ही बढ़ा है. बाकी संभागों में तापमान में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिला है.

वहीं मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में 4.1 से 4.2°C तक गिरा है. वहीं भोपाल के साथ-साथ नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर संभाग के जिलों में भी तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है. इसके अलावा, जो अन्य जिलों के तापमान में खास परिवर्तन नहीं देखने को मिला है.

शाजापुर में सबसे ज्यादा हो रही ठंड

बात करते हैं प्रदेश के अलग-अलग शहरों के तापमान की तो सबसे ज्यादा ठंड यानी सबसे कम तापमान शाजापुर के गिरवर में 8.4°C रिकॉर्ड किया गया है. वहीं सबसे नर्मदापुरम जिले में सबसे ज्यादा 30.0°C तापमान दर्ज किया गया है.

प्रदेश के टॉप शहरों में कम तापमान

शाजापुर- 8.4 °C
भोपाल- 9.0 °C
दमोह- 9.2 °C
कटनी- 10.2 °C
नीमच- 10.6 °C

टॉप 5 शहरों में सबसे ज्यादा तापमान

नर्मदापुरम- 30.0 °C
पाला (बालाघाट)- 29.7 °C
इंदौर/खंडवा- 29.5 °C
खरगौन- 29.2 °C
धार- 29.1 °C

ये भी पढ़ेंः बिहार में सर्द हवाएं बढ़ा रही ठिठुरन! कई जिलों में लुढ़का पारा... जानें आज का अपडेट

मध्य प्रदेश में 25 नवंबर का मौसम

IMD भोपाल की रिपोर्ट के मुताबिक, 25 नवंबर को मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. यानी प्रदेश में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, ठंड का असर थोड़ा बना रहने की संभावना है. इसके साथ ही सुबह-शाम लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ सकता है.

मौसम विभाग ने आगे बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में ट्रफ के रूप में सक्रिय है. वहीं, गुजरात और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके अलावा उत्तरी महाराष्ट्र और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण अब कोंकण और गोवा के ऊपर 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है. इन मौसमी गतिविधियों पर मौसम विभाग की नजर बनी हुई है.

ये भी पढ़ेंः ठिठुरन के साथ धुंधला होगा यूपी का नजारा! सर्द हवा के साथ कोहरा मचाएगा कहर, इन जिलों में IMD ने जारी की चेतावनी, पढ़ें वेदर अपडेट
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो