App

बवाल के बीच राहुल गांधी का नया दांव! शेयर की रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक फोटो; पति की गोद में बैठकर पिज्जा खिलाती दिखीं एक्ट्रेस

माता-पिता के रिश्ते पर दिए बयान के बाद मचे बवाल के बीच राहुल गांधी ने एक नया पोस्ट किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अपने इस नए पोस्ट में उन्होंने रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की एक बेहद खास फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें जेनेलिया अपने पति की गोद में बैठकर पिज्जा खिलाती दिखाई दे रही हैं.

बवाल के बीच राहुल गांधी का नया दांव! शेयर की रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक फोटो; पति की गोद में बैठकर पिज्जा खिलाती दिखीं एक्ट्रेस
Image Credit: रितेश देशमुख की गोद में बैठकर पिज्जा खिलाती दिखीं जेनेलिया डिसूजा (Screenshot)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आजकल अपने राजनीतिक बयानों के साथ-साथ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. मंगलवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ऐसा शेयर किया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. दरअसल, राहुल गांधी ने बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की. इस फोटो में जेनेलिया बड़े ही प्यार से अपने पति रितेश की गोद में बैठकर पिज्जा खाती नजर आ रही हैं. राहुल के इस पोस्ट के सामने आते ही इंटरनेट पर हलचल तेज हो गई है और यूजर्स इस पर जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

हालांकि, उन्होंने ये फोटो क्यों शेयर की है, इसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म कर रहे हैं और ये तस्वीर अब तेजी से वायरल हो रही है. राहुल गांधी ने सिर्फ ये फोटो ही शेयर नहीं की है, बल्कि इसके बैकग्राउंड में एक बेहद रोमांटिक गाना भी लगाया. उन्होंने इस पोस्ट के साथ शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ का गाना ‘कहीं तो तू मिल जाए’ लगाया. रितेश देशमुख ने खुद ये फोटो मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी. फोटो में दोनों एक रेस्टोरेंट में नजर आ रहे हैं, जहां रितेश कुर्सी पर बैठे हैं और जेनेलिया उनकी गोद में बैठकर बड़े प्यार से उन्हें पिज्जा खिला रही हैं.

Rahul Gandhi News Viral Post

राहुल गांधी की इंस्टा स्टोरी ने बढ़ाई हलचल

खास बात ये है कि जब रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम पर ये फोटो शेयर की थी, तो इसके साथ एक मजेदार कैप्शन भी लिखा था, ‘2 लोगों के लिए टेबल, एक के लिए चेयर’. अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी का इस खास तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाना हर किसी का ध्यान खींच रहा है. इस पोस्ट की चर्चा अब फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीति तक खूब हो रही है. दरअसल, कुछ ही दिन पहले राहुल गांधी अपने माता-पिता के रिश्ते को लेकर दिए गए एक बयान की वजह से काफी चर्चा में थे. ऐसे में अब लोग इस फोटो को उनके उसी पुराने बयान से जोड़कर देख रहे हैं, जिसके लिए उनको ट्रोल किया गया था. 

सोनिया गांधी की किताब लॉन्च पर दिया था बयान

दरअसल, कुछ दिनों पहले राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी की बुक 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे. इस दौरान अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया था कि परिवार के साथ खाना खाते समय उनकी मां अक्सर उनके पिता की गोद में बैठा करती थीं. राहुल ने कहा था, ‘हर समय खाते वक्त, पापा होते थे और पापा की गोद में मां. मुझे लगता था कि ये नॉर्मल चीज है, लेकिन जब मैं अपने दोस्तों के यहां जाता था तो उनके पैरेंट्स नहीं करते थे ऐसा. एक बार मैंने अपने दोस्तों से पूछा कि तुम्हारी मां क्यों नहीं पिता की गोद में बैठी हैं?’.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

इंस्टाग्राम स्टोरी से फिर गरमाया पुराना मुद्दा

राहुल गांधी के उस पुराने बयान ने पहले ही राजनीति और सोशल मीडिया पर काफी हंगामा खड़ा कर दिया था. उस समय हर किसी ने अपनी-अपनी राय रखी थी और ये बात कई दिनों तक लोगों की जुबान पर रही थी. अब इस पूरे माहौल के बीच रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की बिल्कुल वैसी ही एक तस्वीर सामने आई है. इस फोटो को देखते ही राहुल गांधी ने बिना देर किए इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसको शेयर कर दिया. ये देखकर उनके फैंस भी काफी चौंक गए हैं और सोशल मीडिया पर इस स्टोरी को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं.

रितेश और जेनेलिया के आने वाले प्रोजेक्ट्स

अगर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो दोनों ही सितारे अपने काम में काफी बिजी हैं. जेनेलिया जल्द ही फिल्म 'गन मास्टर जी9' में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ इमरान हाशमी लीड रोल में होंगे. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सीधा मुकाबला आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' से होने वाला है. इसके अलावा जेनेलिया 'पुलिस स्टेशन में भूत' नाम की फिल्म में भी काम कर रही हैं, हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है. वहीं, रितेश देशमुख आखिरी बार 'धमाल 4' में दिखे थे और उनके अगले प्रोजेक्ट का अभी ऐलान नहीं हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो