SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

MP में सर्दी का अटैक: पचमढ़ी से भी ठंडे भोपाल-जबलपुर, अगले 4 दिनों में और गिरेगा पारा

मध्य प्रदेश में अब ठंड ने अपनी रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है और आमतौर पर सबसे ठंडा रहने वाला हिल स्टेशन पचमढ़ी भी इस बार पीछे छूट गया है. पचमढी से कम तापमान भोपाल-जबलपुर में है.

Written By Sumit Rai
Published: Nov 11, 2026, 09:59 AM IST | Updated: Nov 11, 2026, 10:04 AM IST
Image Credit: भोपाल और जबलपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा
Join

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो चुका है और कई शहरों में तापमान तेजी से नीचे आ रहा है. हैरान करने वाली बात है कि आमतौर पर सबसे ठंडा रहने वाला हिल स्टेशन पचमढ़ी भी इस बार पीछे छूट गया है और इससे ज्यादा ठंड राजधानी भोपाल और जबलपुर में पड़ने लगी है. पचमढ़ी से कम तापमान छिंदवाड़ा, बालाघाट  के मलाजखंड, शहडोल के कल्याणपुर, दमोह, कटनी के करौंदी और अनूपपुर जिले के अमरकंटक में दर्ज किया गया है.

पचमढ़ी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि भोपाल और जबलपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा. इसके अलावा छिंदवाड़ा में तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ जाएगी.

अमरकंटक में तापमान पहुंचा 11 डिग्री से नीचे

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे कम तापमान अमरकंटक में पहुंच गया है, जहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कटनी के करौंदी में भी लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से नीचे रहा और बीती रात करौंदी में 11.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया.

17 शहरों में तापमान 15 डिग्री से नीचे

मध्य प्रदेश में ठंड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार 9-10 नवंबर की रात के आंकड़ों के मुताबिक, अमरकंटक (अनूपपुर) 10.8°C तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जबकि करौंदी (कटनी) में 11.3°C और दमोह में 12.0°C तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा कल्याणपुर (शहडोल) में 12.3°C, रायसेन में 12.6°C, मलाजखंड (बालाघाट) में 12.8°C, तथा भोपाल, छिंदवाड़ा और जबलपुर में 13.0°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है. खास बात यह है कि हिल स्टेशन पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में भी तापमान 13.2°C दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR पर धुएं की मार, मगर AQI के आंकड़ों पर छिड़ी तकरार! CPCB ने अब बताई पूरी कहानी

भोपाल-उज्जैन में एक्यूआई 400 के पार

दिवाली के बाद कई शहरों में प्रदूषण का प्रकोप भी बढ़ने लगा है और हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. राजधानी भोपाल के अलावा उज्जैन में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई (AQI) 400 के पार पहुंच गया. दिवाली के बाद पिछले 5 सालों में तीसरी बार एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है. भोपाल और उज्जैन के अलावा इंदौर, सिंगरौली, पीथमपुर, देवास, जबलपुर, ग्वालियर, मंडीदीप और कटनी समेत कई अन्य शहरों में भी एक्यूआई बढ़ा है. इस वजह से रात और सुबह से समय धुंध और कोहरा छा रहा है. इस बीच डॉक्टरों ने लोगों को मॉर्निंग वॉक के लिए सुबह बाहर ना निकलने की सलाह दी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES