SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मानसून की विदाई के बाद भी एमपी में बारिश, 22 से 24 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?

मध्य प्रदेश में लगातार मौसम अपना रंग बदल रहा है. वहीं 21 अक्टूबर को प्रदेश के कई शहरों में बौछारें पड़ी हैं. आने वाले समय में मौसम कैसा रहने वाला है. आइए जानते हैं, कि 22, 23, 24 अक्टूबर को कैसा रहने वाला है.

Written By Manish Kushawah
Published: Oct 22, 2026, 06:17 AM IST | Updated: Oct 22, 2026, 06:27 AM IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

देश से मानसून की विदाई हो चुकी है. इसके बावजूद भी एमपी में बारिश का दौर लगातार जारी है. मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते प्रदेश के कई शहरों में रुक-रुककर बौछारें सी गिर रही हैं. मंगलवार-बुधवार को प्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई. बाकी सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा है.

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में खास परिवर्तन देखने को नहीं मिला है. बता दें कि चंबल संभाग के जिलों में तापमान 2.7°C तक कम रहा है. वहीं जबलपुर संभाग के जिलों में भी 1.9 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा हुआ दर्ज किया गया है. साथ ही रीवा संभाग में 2.5°C तक तापमान गिरा हुआ है. बाकी सभी संभागों के जिलों में कुछ बदलाव नजर नहीं आया है.

प्रदेश में कहां-कितनी बारिश

गैरतगंज 29.0 मिमी, खंडवा 24 मिमी, उदयनगर 20 मिमी, भीकनगांव 16 मिमी, हरदा 8.9 मिमी, सरदारपुर 8.0, बड़नगर 7.0 मिमी, आगर 5.0 मिमी, मकसूदनगढ़ 5.0 मिमी, उज्जैन 4 मिमी दर्ज की गई है.

प्रदेश पर क्या प्रभाव डालेगा

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम बदलने की संभावना है. प्रदेश के ऊपर सीधे किसी नए मौसमी सिस्टम के बारे में नहीं बताया गया है, लेकिन दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण का प्रभाव देखने को मिल सकता है.

23 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम

बता दें कि 24 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदलने के आसार है. वहीं बंगाल खाड़ी में 23 अक्टूबर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जो आगे चलकर मौसमी गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है.

कहां-कहां हो सकती है बारिश

भोपाल IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, 22 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है. इनमें भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, नरसिंहपुर और सागर शामिल बताया जा रहा है.

मौसम विभाग ने दी सलाह

1. आंधी-तूफान के दौरान खुले खेतों में काम करने से बचें.
2. गरज-चमक के दौरान यात्रा करने से बचें.
3. मौसम के बदलाव के दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
4. तापमान में उतार चढ़ाव के चलते होने वाली बीमारियों का बचाव करें. 
5. मौसम विभाग ने किसानों को तोरिया और सरसों की बुआई के लिए खेत तैयार करने की सलाह दी. 

यह भी पढ़िए:  यूपी में करवट ले रहा मौसम, दिन में खिली धूप तो सुबह-शाम बढ़ी ठंडक; जानें अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES