App

एमपी में मौसम ने फिर बदली करवट, तूफान 'अकवान' से 13 जिलों में बारिश, गिरवर में सबसे ज्यादा ठंड

मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से यू-टर्न लिया है. नवंबर महीने के आखिरी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी की गई है. वहीं सर्दी ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है. आइए आपको प्रदेश के ताजा मौसम का हाल बताते हैं.

एमपी में मौसम ने फिर बदली करवट, तूफान 'अकवान' से 13 जिलों में बारिश, गिरवर में सबसे ज्यादा ठंड
Image Credit: ZEE NEWS

मध्य प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है. वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई संभागों में कहीं-कहीं बारिश हुई है, तो कहीं पर मौसम शुष्क रहा है. इनमें रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में बारिश हुई है. बाकि बचे संभागों के जिलों में मौसम शुष्क देखने को मिला है.

IMD भोपाल की तरफ से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि शाजापुर जिले के गिरवर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी है यानी 21 नवंबर को यहां पर सबसे कम तापमान रहा है. हालांकि, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के ज्यादातर संभागों के तापमान में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है.

एमपी में कहां-कितना रहा तापमान?

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस तक काफी कम रहा है. वहीं इंदौर, ग्वालियर, चंबल, शहडोल, सागर संभागों में 1.7 से 2.2 डिग्री सेल्सियस तक कम देखने को मिला है.

एमपी में कहां-कहां सबसे कम सर्दी

1. शाजापुर के गिरवर में तापमान 8.7 °C रहा है. 
2. बैतूल में तापमान 9.2 °C दर्ज किया गया है. 
3. नीमच, भोपाल, छतरपुर (नौगांव) में 10.5 °C रहा है.
4. रायसेन में तापमान 10.6 °C दर्ज किया गया है. 
5. धार जिले में तापमान 10.9 °C रिकॉर्ड किया गया है.

एमपी में कहां-कहां सबसे ज्यादा गर्मी

1. नर्मदापुरम में 30.2 °C में सबसे ज्यादा गर्मी रही है.
2. खरगौन में 29.6 °C तापमान रहा है. 
3. नरसिंहपुर में 29.2 °C तापमान दर्ज किया गया है. 
4. खंडवा में 29.1 °C तापमान रहा है. 
5. छिंदवाड़ा में 29.0 °C तापमान दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ेंः यूपी में मौसम का यू-टर्न! पूर्वांचल में बारिश-आंधी, पश्चिमी यूपी और लखनऊ में घने कोहरे का अलर्ट

ये भी पढ़ेंः बिहार में ठंड ने पकड़ी रफ्तार: कई हिस्सों में छाया कोहरा, चक्रवात अकवान के असर से 5 जिलों में बारिश के आसार

एमपी में 22 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने आगे बताया कि 22 नवंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. क्योंकि प्रदेश के मौसम पर उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र और अन्य मौसमी सिस्टम असर दिख रहा है. वहीं आगे बताया कि रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है.

साथ ही मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. हालांकि, भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. प्रदेश में सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहेगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More