SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

MP के प्राइवेट अस्पतालों में संकट: 8 अक्टूबर से नहीं मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ! जानिए वजह

MP News: मध्य प्रदेश में 8 अक्टूबर से आयुष्मान भारत योजना का बहिष्कार किया जाएगा. प्राइवेट हॉस्पिटल डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने कहा है कि पुराने और नए दोनों पोर्टल्स से जुड़े करोड़ों रुपये के पेमेंट लंबे समय से बकाया हैं.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 05, 2026, 07:11 AM IST | Updated: Oct 05, 2026, 07:17 AM IST
Image Credit: 8 अक्टूबर से आयुष्मान योजना का बहिस्कार
Join

मध्य प्रदेश में इलाज कराने वाले मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दरअसल, प्राइवेट हॉस्पिटल डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने आयुष्मान भारत योजना का पूर्ण बहिष्कार करने का बड़ा ऐलान किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने साफ कहा है कि 8 अक्टूबर से प्रदेश के किसी भी प्राइवेट अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से इलाज नहीं किया जाएगा.

8 अक्टूबर से आयुष्मान योजना का बहिष्कार
इस कड़े कदम का मुख्य कारण सरकार द्वारा अस्पताल के बकाया बिलों का समय पर भुगतान न करना है. मध्य प्रदेश प्राइवेट हॉस्पिटल डायरेक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के अनुसार, पुराने और नए दोनों पोर्टलों पर क्लेम की बड़ी रकम फंसी हुई है. इसके अलावा, CDP स्तर पर बिना किसी ठोस कारण के भुगतान रोके जा रहे हैं और प्रोसेसिंग के दौरान भारी कटौती के साथ क्लेम रिजेक्ट किए जा रहे हैं, जिससे अस्पताल चलाना बेहद मुश्किल हो गया है.

NABH की अनिवार्यता खत्म करने की मांग
भुगतान के मुद्दे के साथ-साथ एसोसिएशन ने आयुष्मान योजना के तहत आने वाले अस्पतालों के लिए NABH (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स) एक्रेडिटेशन की जरूरत को तुरंत खत्म करने की मांग की है. अपनी मांगों को मनवाने और केंद्र सरकार का ध्यान खींचने के लिए, एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि वे 1,000 एम्बुलेंस के साथ दिल्ली कूच करेंगे. इस फैसले का असर राज्य में लाखों आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए हेल्थकेयर सेवाओं पर सीधे तौर पर पड़ सकता है.

मरीजों को हो सकती है परेशानी
प्राइवेट हॉस्पिटल डायरेक्टर्स एसोसिएशन अस्पताल बकाया भुगतान, क्लेम में कटौती और NABH की शर्तों को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं. मामला इतना गरमा गया है कि अब यह दिल्ली तक पहुंचने वाला है. अब देखना यह है कि क्या सरकार 8 अक्टूबर से पहले इन प्राइवेट अस्पतालों को मनाने में कामयाब हो पाती है या फिर मरीज़ों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ेगा. क्योंकि अस्पतालों के इस सख्त रुख से मध्य प्रदेश के लाखों आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए इलाज का संकट पैदा होने की आशंका है.

यह भी पढ़ें: वो तीसरी बेटी थी...मां के पास सो रही थी 1 दिन की नवजात, कुछ देर बाद मिली लाश, गले के निशान बयां कर रहे खौफनाक सच
 

आयुष्मान भारत योजना क्या है
आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार की एक स्वास्थ्य बीमा योजना है. यह दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम है. इस योजना का मकसद गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज देना है. इसमें हर गरीब परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है. मरीज को अस्पताल में पैसे नहीं देने पड़ते, सारा खर्च सरकार उठाती है. देश के किसी भी आयुष्मान लिस्ट वाले अस्पताल में इस कार्ड से इलाज कराया जा सकता है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES