App

एमपी पंचायत उपचुनाव: 103 पदों की मतगणना, सुसनेर में भाजपा की जीत, CM मोहन ने दी बधाई

MP Panchayat BY Elections: मध्य प्रदेश में पंचायत उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती आज, शनिवार को हो रही है. कुल 104 सीटों के लिए 29 सितंबर को वोटिंग हुई थी, जिनमें 103 पंचायत पद और सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष का पद शामिल है. यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है.

एमपी पंचायत उपचुनाव: 103 पदों की मतगणना, सुसनेर में भाजपा की जीत, CM मोहन ने दी बधाई
Image Credit: AI जनरेटेड फोटो

मध्य प्रदेश में हुए पंचायत उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई है. राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत स्तर पर 4,235 खाली पदों को भरने के लिए उपचुनावों का शेड्यूल जारी किया था, जिनमें से 103 पदों पर 29 सितंबर को वोट डाले गए थे.  इन पदों में 4 पंच, 79 सरपंच और 5 जिला पंचायत सदस्य शामिल हैं. इसके अलावा, आगर-मालवा जिले के सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भी गिनती हो रही है, जिससे कुल संख्या 104 हो जाती है.

भाजपा समर्थक प्रदीप सोनी की जीत
आगर-मालवा जिले के सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव भाजपा समर्थक प्रदीप सोनी ने जीत लिया है. उन्होंने कांग्रेस समर्थक विष्णु पाटीदार को 960 वोटों से हराया. जीत के बाद सोनी के समर्थकों ने ढोल-नगाड़े बजाए और जेसीबी से फूल बरसाकर जश्न मनाया. इस जीत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी बधाई दी है.

सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
इस जीत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर लिखा कि,  सुसनेर नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी जी को विजय प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह विजय जनता के विश्वास और भाजपा की विकास एवं जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है. इस शानदार विजय के लिए सुसनेर की जनता, सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों को हार्दिक बधाई. 
 

सुसनेर में भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर
सुसनेर में अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी से प्रदीप सोनी और कांग्रेस से विष्णु पाटीदार के बीचे कांटे की टक्कर थी.  यहां कुल 15 वार्ड हैं, जहां 17 जगहों पर वोटिंग हुई थी. कुल 13,843 वोटरों में से 10,515 लोगों ने वोट डाला है. नलखेड़ा की गिनती सरकारी कॉलेज में होगी और सुसनेर की गिनती ITI कॉलेज में होगी. सुसनेर में 15 टेबल पर वोट गिने जाएंगे. सुबह 9 बजे से EVM से गिनती शुरू होगी. सुरक्षा के लिए पुलिस और 50 से ज्यादा कर्मचारी तैनात हैं. आज सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष और नलखेड़ा के वार्ड 6 और 11 का रिजल्ट आएगा.

इन जिलों में पंच का चुनाव
श्योपुर
मुरैना
भिंड
ग्वालियर
दतिया
शिवपुरी
गुना
अशोकनगर
सागर
टीकमगढ़
छतरपुर
दमोह
सतना
रीवा
सीधी
सिंगरौली
शहडोल
अनूपपुर
उमरिया
कटनी
जबलपुर
डिंडौरी
मंडला
बालाघाट
सिवनी
नरसिंहपुर
छिंदवाड़ा
बैतूल
हरदा
नर्मदापुरम
रायसेन
विदिशा
भोपाल
सीहोर
राजगढ़
आगर-मालवा
शाजापुर
देवास
खंडवा
बुरहानपुर
खरगोन
बड़वानी
अलीराजपुर
झाबुआ
धार
इंदौर
उज्जैन
रतलाम
मंदसौर
नीमच
निवाड़ी
मैहर
मऊगंज
पांढुर्णा

इन जिलों में सरपंच का चुनाव
भिंड,  ग्वालियर,  दतिया,   शिवपुरी,   गुना,   अशोकनगर,   सागर,   छतरपुर,   पन्ना,   सतना,   रीवा,  सीधी,   शहडोल, उमरिया, कटनी,  जबलपुर, डिंडोरी,  मंडला,  बालाघाट,  सिवनी,  नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल,   नर्मदापुरम, रायसेन,  विदिशा,  भोपाल, सीहोर, राजगढ़,  शाजापुर, देवास,  खंडवा,  खरगोन, बड़वानी,   झाबुआ,  धार,  इंदौर,  उज्जैन,  रतलाम,  मंदसौर,  नीमच,  निवाड़ी,  मैहर,  मऊगंज.  

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मध्य प्रदेश में पंचायत उपचुनाव और स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे ग्रामीण और स्थानीय राजनीति की एक नई तस्वीर पेश करेंगे. प्रशासन ने वोट-गिनती की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से पूरी करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और सबकी नज़रें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More