App

MP स्थापना दिवस: भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 3 दिन तक जश्न, मोनाली ठाकुर के गानों पर झूमेंगे लोग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान गायिका मोनाली ठाकुर अपनी आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी.

MP स्थापना दिवस: भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 3 दिन तक जश्न, मोनाली ठाकुर के गानों पर झूमेंगे लोग
Image Credit: भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 दिन तक जश्न

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर को मनाया जाएगा. इस अवसर पर राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर तक तीन दिवसीय भव्य 'राज्योत्सव' का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे. तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में राज्य के विकास, सांस्कृतिक विरासत और जन-कल्याणकारी पहलों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा. इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या में मशहूर गायिका मोनाली ठाकुर और लोक गायक मामे खान अपनी प्रस्तुतियां देंगे. कार्यक्रम में 71 बच्चों द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन होगा और 2 नवंबर को 20 से अधिक लोक एवं जनजातीय नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां भी देखने को मिलेंगी.

किसानों को मिलेंगे 55 ट्रैक्टर

किसान स्वाभिमान पर्व के दौरान एक क्विज प्रतियोगिता के 165 विजेताओं को बड़े पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें 55 ट्रैक्टर, 55 बुलेट मोटरसाइकिलें और 55 ई-स्कूटर शामिल हैं. इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 102 मेधावी छात्रों को ₹1 लाख की प्रोत्साहन छात्रवृत्ति और एक योग्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.

मोनाली ठाकुर के गानों पर झूमेंगे लोग

सांस्कृतिक संध्या के दौरान देश भर के जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे. 3 नवंबर को मशहूर बॉलीवुड गायिका मोनाली ठाकुर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी, जबकि प्रसिद्ध लोक गायक मामे खान अपने गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगे. कार्यक्रम की शुरुआत 71 बच्चों द्वारा वंदे मातरम के सामूहिक गायन से होगी. 2 नवंबर को राज्य के 20 से अधिक लोक और आदिवासी नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दर्शकों को मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराएंगी.

'भारत का दिल'

देश के मध्य में स्थित होने के कारण इसे भारत का दिल भी कहा जाता है. आजादी के बाद 1 नवंबर 1956 को कई रियासतों और क्षेत्रों (मध्य भारत, विंध्य प्रदेश और भोपाल) को मिलाकर मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया था. 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश का पुनर्गठन हुआ और छत्तीसगढ़ क्षेत्र को अलग करके एक नया राज्य बनाया गया.

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 दिन तक जश्न

इस साल स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे राज्य में तीन दिवसीय सांस्कृतिक और विकासात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में होगा, जहां राज्य की समृद्ध संस्कृति, लोक नृत्य, संगीत और सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा. इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों, मेधावी छात्रों और किसानों को भी सम्मानित किया जाएगा.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More