SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जब कई रियासतों को पिरोकर बना था 'हृदय प्रदेश', जानिए 1 नवंबर 1956 से लेकर आज तक के सफर की पूरी कहानी

स्वतंत्रता के बाद कई रियासतों और प्रशासनिक इकाइयों के विलय से 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश अस्तित्व में आया. तब से यह राज्य अपनी अनूठी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए लगातार प्रगति कर रहा है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 31, 2026, 12:21 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 12:26 PM IST
Image Credit: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस 2026
Join

आजादी के समय भारत में अलग-अलग आकार की कई रियासतें और प्रशासनिक क्षेत्र शामिल थे. राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिशों के आधार पर 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश का गठन किया गया. देश के बिल्कुल मध्य में स्थित होने के कारण भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इसे 'हृदय प्रदेश' नाम दिया. 1 नवंबर 2026 को इसका 71वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं जानिए 1 नवंबर 1956 से लेकर आज तक के सफर की पूरी कहानी.

किन-किन रियासतों और हिस्सों को मिलाकर बना राज्य?

मध्य प्रदेश का गठन चार प्रमुख क्षेत्रों को मिलाकर किया गया था. पहला था सेंट्रल प्रोविंसेस एंड बरार, जो ब्रिटिश औपनिवेशिक काल का एक प्रांत था और जिसकी राजधानी नागपुर थी. इसके हिंदी भाषी क्षेत्रों, जैसे महाकौशल और छत्तीसगढ़, को नए राज्य मध्य प्रदेश में शामिल कर लिया गया, जबकि मराठी भाषी क्षेत्रों को महाराष्ट्र में मिला दिया गया. दूसरा और तीसरा क्षेत्र मध्य भारत और विंध्य प्रदेश थे. मध्य भारत का गठन 28 मई 1948 को 25 रियासतों को मिलाकर किया गया था, इनमें ग्वालियर और इंदौर प्रमुख थीं.

कुल 74 रियासतें शामिल

वहीं, विंध्य प्रदेश का गठन बुंदेलखंड और बघेलखंड क्षेत्रों की रियासतों को मिलाकर हुआ था. इन दोनों ही क्षेत्रों को पूरी तरह से मध्य प्रदेश में शामिल कर लिया गया. चौथा क्षेत्र भोपाल रियासत थी, जिस पर नवाब हमीदुल्ला खान का शासन था. यह रियासत 1 जून 1948 को भारत में शामिल हुई और बाद में 1956 में इसे नए राज्य में मिला दिया गया. इन चार क्षेत्रों के विलय के साथ 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश राज्य की स्थापना हुई, जिसकी राजधानी भोपाल बनाई गई. इसमें कुल 74 रियासतें शामिल थीं.

(नोट: 1 नवंबर 2000 को इस राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्से को अलग करके एक नया राज्य छत्तीसगढ़ बनाया गया.)

भोपाल कैसे बनी राजधानी?

राजधानी को लेकर उस समय खूब खींचतान हुई थी. सब कुछ देख-समझकर जबलपुर को राजधानी बनाना लगभग तय हो गया था, फाइलें भी चलने लगी थीं. लेकिन आखिरी वक्त पर खेल पलट गया. राजनीतिक दबाव और भोपाल के नवाब से हुए विलय के वादे के कारण फैसला बदलना पड़ा और भोपाल को नई राजधानी बना दिया गया. मजेदार बात ये है कि तब भोपाल खुद जिला भी नहीं था, वो तो सीहोर जिले की एक तहसील भर था.

यह भी पढ़ें: MP स्थापना दिवस: भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 3 दिन तक जश्न, मोनाली ठाकुर के गानों पर झूमेंगे लोग
 

देश के प्रमुख राज्यों में से एक

1956 में गठित मध्य प्रदेश आज कृषि, बुनियादी ढांचे, पर्यटन और सांस्कृतिक समृद्धि के मामले में देश के प्रमुख राज्यों में गिना जाता है. अपनी स्थापना के बाद से सात दशकों में इस राज्य ने कई प्रशासनिक और सामाजिक बदलाव देखे हैं, फिर भी यहां की विविधता में एकता और ऐतिहासिक महत्व आज भी बरकरार हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES