SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लग्जरी होटल...नोटों की बारिश, रोशनी वर्मा के नाम ₹35 लाख प्रति बीघा जमीन का एग्रीमेंट, इंदौर के कॉन्स्टेबल की संपत्ति मामले में नया मोड़

इंदौर में पुलिस कॉन्स्टेबल की आय से अधिक संपत्ति मामले में नया मोड़ सामने आया है. 35 लाख रुपए प्रति बीघा के हिसाब से खरीदी गई जमीन का भी खुलासा हुआ है. आइए आपको बताते हैं, कि इस जमीन का एग्रीमेंट किसके नाम पर किया गया है.

Written By Manish Kushawah
Published: Oct 15, 2026, 05:27 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 08:11 PM IST
Image Credit: ZEE NEWS
Join

इंदौर में आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस हेड कॉन्स्टेबल की परिचित महिला रोशनी वर्मा के बारे में जानकारी सामने आई है. पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में तैनात आरक्षक (चालक) फिरोज खाना के ठिकानों पर बुधवार को छापा मारा गया था. जांच में अब तक 33 अचल संपत्तियों का पता चला है, जिनकी कीमत करीब 29 करोड़ 73 लाख रुपए आंकी गई है. वहीं, सांवेर के गुरान गांव में 21.75 बीघा जमीन का मामला भी सामने आया है. आरोप है, कि इस जमीन का एग्रीमेंट रोशनी वर्मा के नाम पर कराया गया था.

लोकायुक्त से मिली जानकारी के मुताबिक, फिरोज खान की कुल आय, करीब 1 करोड़ 93 लाख रुपए आंकी गई है. जबकि जांच में लगभग 12 करोड़ 95 लाख रुपए खर्च की जानकारी मिली है. यानी आय से लगभग 11 करोड़ रुपए ज्यादा खर्च सामने आया है. वहीं, फरियादी किसान, गौरव चौधरी का आरोप है कि, उनके परिवार की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी दौरान फिरोज खान ने उनके पिता से 35 लाख रुपए प्रति बीघा के हिसाब से सौदा किया. उसके बाद जमीन का पंजीकृत एग्रीमेंट अपनी परिचित रोशनी वर्मा के नाम पर करा दिया.

लेन-देन की जांच जारी
किसान गौरव चौधरी ने बताया कि अदालत से जमीन पर स्थगन मिलने और परिवार में समझौता होने के बाद उनके पिता पर दबाव बनाकर जमीन बेचने की कोशिश की गई. इसी मामले में शिकायत के बाद लोकायुक्त तक जांच पहुंची. वहीं, लोकायुक्त की कार्रवाई में करीब 9 वाहनों के कागज 21 बैंक खातों और कई कंपनियों की जानकारी भी सामने आई है. फिलहाल, संपत्तियों और बैंक खातों से जुड़े लेन-देन की जांच की जा रही है.

एक वीडियो भी वायरल
जांच का विषय यह है कि रोशनी वर्मा के नाम पर जमीन के सौदे और सामने आई दूसरी संपत्तियों के बीच संबंध क्या है? वहीं, फिरोज खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सरेआम नोट उड़ाता हुआ दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो फिरोज खान की बेटी की शादी का है. इसका आयोजन इंदौर के सबसे महंगे शेरेटन होटल में आयोजित किया गया था.

ये भी पढ़ेंः 21 बैंक खाते, 33 अचल संपत्ति...मां और पत्नी के नाम ट्रेडिंग कंपनी, वर्दी की आड़ लेकर हेड कॉन्स्टेबल के ड्राइवर से करोड़पति बनने की कहानी

कहां का है ये वीडियो ?
डीएसपी सुनील तालान का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में भी आया है. पता चला है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह उनकी बेटी की शादी समारोह का है. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी किस होटल में की गई थी, इसका पता लगाया जा रहा है. उन्होंने आगे बताया कि फिरोज खान के फर्म के साथ सहयोगियों के कुल 21 बैंक खाता भी मिले हैं. उनकी भी जांच की जा रही है.

(रिपोर्टः ZEE NEWS असाइनमेंट डेस्क )

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES