SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शिवपुरी से चिड़ियाघर घुमाने लाया था पति, पार्किंग में गाड़ी लगाने गया तो हुआ खेल, अरमान संग फरार हुई नई नवेली दुल्हन

शिवपुरी से एक युवक अपनी नई-नवेली पत्नी को घुमाने के लिए ग्वालियर जू लेकर आया था. पत्नी को गेट पर उतारकर वह गाड़ी पार्क करने गया, इसी दौरान वहां पहले से मौजूद प्रेमी आया और महिला को लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Written By Pooja
Published: Oct 07, 2026, 04:55 PM IST | Updated: Oct 07, 2026, 05:10 PM IST
Join

शिवपुरी जिले के एक युवक की पत्नी के ग्वालियर चिड़ियाघर से गायब होने का मामला सामने आया है. पति अपनी नई-नवेली दुल्हन को घुमाने के लिए ग्वालियर के जू लाया था. बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी को पार्किंग के पास उतारा और बाइक खड़ी करने चला गया. कुछ मिनट बाद जब वह वापस लौटा तो पत्नी वहां नहीं थी. इसी दौरान उसने देखा कि उसकी पत्नी किसी अज्ञात युवक के साथ बाइक पर बैठकर जा रही है. पूरी घटना चिड़ियाघर के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. फुटेज में महिला को बाइक पर जाते हुए साफ देखा जा सकता है. घटना के बाद पीड़ित पति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. 

मंगलवार को शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र का रहने वाला एक 21 वर्षीय युवक बाइक पर बैठाकर अपनी 18 वर्षीय पत्नी के साथ घूमने और रिश्तेदारों से मिलने ग्वालियर आया था. पत्नी ने पहले चिड़ियाघर घूमने और उसके बाद रिश्तेदारों से मिलने की इच्छा जताई थी. यही वजह है कि युवक पत्नी के साथ चिड़ियाघर आया था. गेट के पास पत्नी को खड़ा करके बाइक पार्किंग में लगाने गया था, तभी पत्नी संदिग्ध परिस्थियों में गायब हो गई. युवक ने आस पास पूछताछ की तो पता चला कि उसकी पत्नी किसी अन्य युवक के साथ बाइक पर बैठकर चली गई है.

किसी और से साथ फरार हुई पत्नी
इसके बाद पीड़ित ने अपने चाचा के साथ थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी. मामला महिला के संदिग्ध परिस्थियों में गायब होने का था, तो पड़ाव थाना पुलिस हरकत में आ गई. मौका मुआयना करने के बाद आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, तो एक तस्वीर में युवक की पत्नी किसी अन्य युवक के साथ बाइक पर बैठकर जाते हुए नजर आ रही है. इसके बाद पुलिस ने पीड़ित को सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरें दिखाईं. जिसे देखकर पीड़ित अपनी पत्नी को पहचान गया.

युवक की पहचान करने में जुटी पुलिस
साथ ही उसका दावा है कि उसकी पत्नी को बाइक पर बैठाकर ले जाने वाला अरमान खान है, जो उसका प्रेमी है. हालांकि अज्ञात युवक की अधिकृत तौर पर पहचान नहीं हो पाने के चलते पुलिस ने पीड़ित की फरियाद पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. शुरुआती जांच में पुलिस को घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है. जिसमें पीड़ित युवक की पत्नी किसी अन्य युवक की बाइक पर बैठकर जाते हुए नजर आ रही है. फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपी की पहचान के हर संभव प्रयास शुरू कर दिए हैं.

(करतार सिंह राजपूत की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES