SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

38 सीटों वाली बस में 92 बच्चे ठूंस-ठूंस कर भरे, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 10,000 का चालान

मुरैना का एक निजी कोचिंग संस्थान 38 सीटर बस में 92 बच्चों को ठूंस-ठूंस कर ग्वालियर घुमाने लाया था. बस में सवार छात्रों की संख्या उसकी क्षमता से दोगुने से भी अधिक थी, इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने 10,000 रुपये का चालान काट लिया.

Written By Ranjana Kahar
Published: Nov 03, 2026, 02:21 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 02:25 PM IST
Image Credit: बच्चों की जान से खिलवाड़!
Join

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ट्रैफिक पुलिस ने ओवरलोडिंग और लापरवाही के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मुरैना के एक कोचिंग संस्थान ने अपने छात्रों को एक शैक्षिक भ्रमण (educational excursion) के लिए ग्वालियर लाया था. बच्चों की सुरक्षा की अनदेखी करते हुए संस्थान ने 38 सीटों वाली बस में 92 छात्रों को ठूंस-ठूंस कर भर दिया. जैसे ही यह ओवरलोडेड बस ग्वालियर शहर की सीमा में दाखिल हुई तो ट्रैफिक पुलिस की नजर इस पर पड़ गई. बस में सवार बच्चों की संख्या उसकी क्षमता से दोगुनी से भी अधिक देखकर पुलिस अधिकारियों ने तुरंत वाहन को रोक लिया.

बच्चों की जान से खिलवाड़

जांच से पता चला है कि बस के अंदर बैठने की जगह न होने के बावजूद बच्चों को बहुत ही असुरक्षित तरीके से बिठाया गया था, जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था.

ट्रैफिक पुलिस ने काटा 10,000 का चालान

मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की और ओवरलोडिंग के अपराध के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया. इसके अलावा पुलिस ने कोचिंग संस्थान के जिम्मेदार लोगों और बस ड्राइवर को बच्चों की सुरक्षा से समझौता न करने की सख्त चेतावनी दी. इस कार्रवाई के जरिए ट्रैफिक पुलिस ने एक स्पष्ट संदेश दिया है कि नियमों का उल्लंघन करना और मासूम बच्चों की जान को खतरे में डालना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस की यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा और बच्चों की जान से खिलवाड़ करने के मामले में एक बड़ा सबक है. उम्मीद है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से अन्य कोचिंग संस्थान और बस ड्राइवर सबक लेंगे और भविष्य में मासूम लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने से बचेंगे. क्योंकि कभी-कभी ओवरलोडिंग के कारण दुर्घटना का खतरा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: भोपाल रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी केयरटेकर आगरा से गिरफ्तार, शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली
 

ग्वालियर से दूसरी खबर

इस बीच, ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र से एक क्राइम की खबर सामने आई है. SSB के एक जवान ने चरित्र संदेह में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. यह घटना मुरार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खुरैरी में हुई. हत्या करने के बाद पति ने ससुराल वालों को बताया कि उसकी पत्नी की मौत हार्ट अटैक से हुई है. इसके बाद वह शव को भिंड जिले के अटेर स्थित अपने पैतृक गांव ले गया. लेकिन ससुराल वालों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवा दिया. दंपति की 14 साल की बेटी ने अपनी मां की हत्या का सच उजागर कर दिया. मुरार पुलिस ने आरोपी ज्ञान सिंह जाटव के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES