SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'तानाशाही नहीं चलेगी', भोपाल में GEN अल्फा का हल्लाबोल...शिक्षिका के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र

Bhopal News: भोपाल के मिसरोद स्थित सरकारी स्कूल के GEN अल्फा छात्रों ने जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन किया. उन्होंने फिजिक्स टीचर के खिलाफ सड़कों पर उतरकर " तानाशाही नहीं चलेगी" नारे लगाए. इस विरोध-प्रदर्शन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने एक्शन लिया.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 06, 2026, 10:16 AM IST | Updated: Oct 06, 2026, 10:22 AM IST
Image Credit: भोपाल में 'GEN अल्फा' का हल्लाबोल
Join

राजधानी भोपाल के मिसरोद इलाके में एक सरकारी स्कूल में भारी हंगामा हुआ. यहां के छात्र अपनी ही फिजिक्स टीचर के खिलाफ सड़कों पर उतर आए और जमकर नारेबाजी की. छात्रों का आरोप है कि बबीता मैडम क्लास में पढ़ाने के बजाय उनसे अपने घर के काम करवाती हैं. छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि बात न मानने पर टीचर लोहे की रॉड से मारती हैं और फेल करने की धमकी देती हैं. हंगामे की सूचना मिलने पर मिसरोद पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने छात्रों से बातचीत की और कार्रवाई का भरोसा दिलाया. काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिसके बाद जिला शिक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

शिक्षिका के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र
दरअसल, सोमवार को नवीन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब 11वीं क्लास के दर्जनों छात्र (मैथ्स और बायोलॉजी स्ट्रीम के) बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर आए और तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाए.छात्रों का आरोप है कि उनकी फिजिक्स टीचर उनसे अपने घर के कांच साफ करवाती थीं और स्कूल का भारी फर्नीचर उठवाती थीं. उन्होंने दावा किया कि अगर वे मना करते या शिकायत करते, तो उन्हें लोहे की रॉड से पीटने की धमकी दी जाती और परीक्षा में फेल करने की चेतावनी दी जाती. इसके अलावा टीचर पर परीक्षा की कॉपियां जांचने के बहाने छात्रों से पैसे मांगने और छात्राओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के गंभीर आरोप भी सामने आए हैं.

प्रदर्शन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने लिया एक्शन
सड़कों पर हुए हंगामे और विरोध-प्रदर्शन से जिला शिक्षा विभाग में हलचल मच गई. हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने तुरंत और सख्त कदम उठाए. शिक्षिका बबीता कुशवाहा का तबादला मिसरोद स्कूल में पढ़ाने की जिम्मेदारी से हटाकर 'राज्य-स्तरीय सेवा संकल्प अभियान' में करने का आदेश जारी किया गया. वहीं अभी गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बरखेड़ा में तैनात रेणुका श्रीवास्तव को तुरंत मिसरोद स्कूल में शैक्षणिक कामकाज संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह आदेश 5 अक्टूबर से लागू हुआ.

यह भी पढ़ें: वर्ग 1 शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग तेज: नीलम पार्क में डटे अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, आज करेंगे CM हाउस का घेराव!
 

टीचर की मनमानी और स्टूडेंट्स के साथ गलत बर्ताव के खिलाफ 'जेन अल्फा' का यह कड़ा विरोध साफ दिखाता है कि आज की युवा पीढ़ी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है और अन्याय को चुपचाप सहने के मूड में नहीं है. स्टूडेंट्स के गंभीर आरोपों के बाद जिला शिक्षा अधिकारी का सख्त रुख और टीचर का तुरंत ट्रांसफर, स्कूल में प्रशासनिक जवाबदेही को दर्शाता है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES