)
क्या आप गांव में बने घर में रहते हैं, लेकिन आपके पास उसके मालिकाना हक के सरकारी कागजात नहीं हैं? अगर हां, तो आपके लिए अच्छी खबर है. 17 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश सरकार इंदौर से एक बड़ा अभियान शुरू कर रही है, जिसके तहत लगभग 50 लाख ग्रामीण परिवारों को पूरी तरह से मुफ्त में जमीन का मालिकाना हक दिया जाएगा. स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में रजिस्ट्रेशन मुफ्त में किया जाएगा. इस योजना के तहत राज्य में कुल 68.11 लाख जमीन के मालिकाना हक मंजूर किए गए हैं. BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में शुरू होने वाले इस अभियान से आप किराएदार नहीं, बल्कि अपनी जमीन के असली मालिक बन जाएंगे. क्या है ये योजना और आपको इसका फायदा कैसे मिलेगा, आइए Explainer में समझते हैं.
50 लाख प्रॉपर्टी की फ्री रजिस्ट्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के मौके पर प्रदेश में स्वामित्व अधिकार योजना शुरू होगी. इसके तहत गांव की आबादी की जमीन पर रह रहे लोगों को सरकार फ्री में रजिस्ट्री करके देगी. इस अभियान से प्रदेश के करीब 50 लाख ग्रामीण परिवारों को फायदा मिलेगा. इसके साथ ही 17 सितंबर को शाम 7 बजे पूरे प्रदेश में एक साथ 58 लाख आशीर्वाद के दीपक भी जलाए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी कलेक्टरों से कहा कि दोनों अभियानों को उत्सव की तरह मनाएं और इसकी पूरी तैयारी करें.
लोगों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 सितंबर को इंदौर के सुपर कॉरिडोर ग्राउंड में स्वामित्व योजना लॉन्च करेंगे. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि इस योजना का मकसद उन लोगों को जमीन और घरों का मालिकाना हक देना है जो सालों से वहां रह रहे हैं, लेकिन जिनके पास जमीन के वैध कागजात या पट्टा नहीं हैं. इंदौर और आस-पास के इलाकों में लगभग 30,000 लोगों को मालिकाना हक वाली पट्टे देने की तैयारी चल रही है. इस योजना का मकसद लोगों को उसी जगह का मालिकाना हक देना है जहां वे सालों से रह रहे हैं.
40 सालों से नहीं मिला पट्टा
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक गरीबों के लिए 4 करोड़ से ज्यादा घर बनाए जा चुके हैं. इस दौरान ग्रामीण इलाकों में कई परिवारों ने बताया कि वे 40 साल से अपनी जमीन पर रह रहे हैं, लेकिन आज तक उनके पास जमीन का पट्टा या कोई सरकारी कागज नहीं है. इसी परेशानी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर SVAMITVA योजना शुरू करने का प्लान बनाया गया, ताकि गांव में रहने वाले हर परिवार को उसकी जमीन का पक्का कागज मिल सके.
क्या है स्वामित्व योजना?
स्वामित्व योजना केंद्र सरकार की एक खास योजना है, जिसका मकसद ग्रामीण इलाकों में प्रॉपर्टी मालिकों को जमीन का कानूनी मालिकाना हक देना है. इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल 2020 को शुरू किया था. अब यह योजना 17 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश में शुरू होने जा रही है, जिससे लोगों को बहुत फायदा होगा.
इसकी जरूरत क्यों पड़ी?
डॉक्यूमेंटेशन की इस कमी के कारण ग्रामीणों को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा:
मध्य प्रदेश में कितना बड़ा है यह प्रोजेक्ट?
रजिस्ट्री शुल्क: फ्री

किसे मिलेगा फायदा?
स्वामित्व योजना का फायदा गांव की आबादी वाले इलाकों में रहने वाले उन लोगों को मिलेगा, जिनके घर और जमीन का ड्रोन से सर्वे हो चुका है. इस योजना में वही लोग शामिल होंगे जो गांव की आबादी की जमीन पर रहते हैं और कानूनी रूप से पात्र हैं. जिन गांवों में ड्रोन सर्वे पूरा हो चुका है और प्रॉपर्टी के कागज तैयार हो चुके हैं, वहीं के लोगों को इस अभियान का लाभ मिलेगा. साथ ही जरूरी है कि व्यक्ति सरकार की तय की गई पात्रता शर्तों को पूरा करता हो. जिन परिवारों की प्रॉपर्टी का सर्वे हो चुका है और जिनका नाम सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है, वे इस कैंपेन में फ्री में दस्तावेज और रजिस्ट्री की सुविधा ले सकते हैं.
इस योजना से मिलने वाले फायदे-
50 लाख परिवारों को मिलेगा फायदा
17 सितंबर से शुरू होने वाला स्वामित्व अधिकार निष्पादन और पंजीकरण अभियान मध्य प्रदेश के करीब 50 लाख ग्रामीण परिवारों के जीवन में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव लाएगा. बिना एक भी रुपया खर्च किए अपनी जमीन के लिए औपचारिक और कानूनी दस्तावेज मिलने से ग्रामीणों का आत्म-सम्मान बढ़ेगा. यह योजना न केवल संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करती है, बल्कि वित्तीय संस्थानों तक पहुंच बनाकर उनके आर्थिक सशक्तिकरण की नींव भी मजबूत करती है.