SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दादी के गिरवी जेवर छुड़ाने के लिए पोता बना कातिल: बुजुर्ग महिला के लूटे चांदी के जेवर, विरोध करने पर हंसिये से काटा गला

दमोह के बिसनाखेड़ी गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. उनका शव जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र मे मिला. इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिक को गिरफ्तार किया है.

Written By Pooja
Published: Oct 18, 2026, 01:02 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 01:08 PM IST
Image Credit: दमोह में बुजुर्ग महिला की हत्या
Join

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के बिसनाखेड़ी गांव में 75 वर्षीय पार्वती लोधी की लगा रेतकर हत्या कर दी गई. इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. पुलिस ने मामले में गांव के ही एक नाबालिग को पकड़ा है. पुलिस के अनुसार किशोर ने पर 8 रुपए का कर्ज था . इसे चुकाने के लिए उसने महिला के गहने और नकदी लूटी ली. बाद में विरोध करने पर हंसिया से बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस ने नाबालिक के पास से चांदी के जेवर और नकदी बरामद की है.

दरअसल बीती 14 अक्टूबर को नोहटा थाना क्षेत्र में आने वाले बिसनाखेड़ी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के मैदान में एक बुजुर्ग महिला का लहुलुहान शव मिला था. 70 साल की बुजुर्ग महिला पार्वती लोधी के गले में धारदार हथियार से वार कर हत्या करने का मामला सामने आया. पहली ही नजर में ये हत्या का मामला लग रहा था. पुलिस ने इसी एंगल से जांच शुरू की. कुछ ही दिनों में इस अंधे कत्ल का खुलासा हुआ है. जानकार के मुताबिक,  13 तारीख की रात महिला पार्वती लोधी देवी दर्शन करने गई थी और गायब हो गई. बाद में उसकी लाश मिली. पुलिस ने जो जांच पड़ताल में पाया वो झकझोर देने वाला था.

देवी पंडाल में दर्शन करने गई थी बुजुर्ग

मृतिका को लगता था कि उसके साथ कोई ऊपरी चक्कर है और प्रेत बाधा है लिहाजा वो देवी पंडाल में दर्शन के बाद गांव के एक ओझा के घर गई, वो ओझा से मिलती उसके पहले ही उसने ओझा के घर के पास खड़े एक नाबालिग लड़के से ओझा के घर पर होने का पूछा और नाबालिग ने कहा कि ओझा आंगनबाड़ी केंद्र के मैदान में है और वहीं झाड़फूंकी कर रहे है. ये नाबालिग बुजुर्ग को उस मैदान में लेकर गया और उसने महिला के जेवर छीनना शुरू किया, महिला चीखी तो नाबालिग ने हंसिया से गाला काट दिया. महिला को मैदान में पड़ा छोड़कर आरोपी जेवर और पर्स में रखे पैसे लेकर भाग गया. नोहटा पुलिस ने शक के आधार पर इस नाबालिग को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो नाबालिग ने अपना जुर्म कबूल किया और हत्या का तरीका और वजह दोनों पुलिस को बताया.

बुजुर्ग महिला का हंसिये से रेता गला

नाबालिग के मुताबिक उसने कुछ समय पहले अपनी दादी के जेवर साहूकार के यहां गिरवी रखे थे और उसकी दादी जेवरों के लिए उसे रोज कहती थी, वो पैसे कमा कर जेवर वापस नहीं ला पा रहा था. फिर उसने लूट करने का मन बनाया, वो कई दिनों से प्लानिंग कर रहा था लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही थी. दिन-रात वह लूट का प्लान बनता रहता था. जब उसने बुर्जुग पार्वती को जेवर पहने हुए देखा तो चंद सेकेंड में लूटने का मन बनाया. पार्वती ने ओझा का पता पूछा और उसने दिमाग लगाया कि आंगनबाड़ी का मैदान सुनसान होगा, रात के समय कोई देख नहीं पाएगा वो महिला को लेकर मैदान में गया उसने महिला के जेवर छीनना शुरू किया तो महिला चीखने लगी. महिला ने विरोध करते हुए नाबालिग के अंगूठे को काटा लिया. जब आरोपी को लगा कि उसकी लूट की पोल खुल जाएगी तो उसने हंसिये से महिला की गर्दन पर वार किए और बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. 

ये भी पढ़ें: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच एक्शन, महासिद्धि आश्रम पर चला बुलडोजर! नगर निगम की टीम मौजूद
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES