SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा': उज्जैन से अयोध्या तक का रूट, जानिए कहां-कहां होंगे पड़ाव?

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर उज्जैन में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. आइए जानते हैं, कि यह यात्रा कहां-कहां से होकर गुजरेगी. इसके अलावा, यह भी जानते हैं कि कहां-कहां इसके ठहराव होंगे.

Written By Manish Kushawah
Published: Oct 16, 2026, 05:46 PM IST | Updated: Oct 16, 2026, 05:51 PM IST
Image Credit: ZEE NEWS
Join

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की प्रस्तावित ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ को लेकर उज्जैन में तैयारियां शुरू हो गई हैं. आगामी 20 अक्टूबर को प्रस्तावित इस यात्रा के मुख्य आयोजन स्थल बालाजी गार्डन में भूमि पूजन किया गया. यात्रा उज्जैन से शुरू होकर अयोध्या तक पहुंचेगी. करीब 1000 किलोमीटर लंबी इस यात्रा के जरिए सनातन धर्म, धार्मिक आस्था और राम मंदिर के नाम पर जुटाए गए चंदे को लेकर लोगों के बीच चर्चा और सवाल उठाने की तैयारी है.

यात्रा से पहले उज्जैन में भगवान महाकाल, चिंतामन गणेश और मां हरसिद्धि के दर्शन किए जाएंगे. इसके बाद पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और कन्या भोज सहित धार्मिक आयोजन होंगे. यात्रा के आयोजकों से मिली जानकारी के मुताबिक, यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों पर धर्मसभाएं, भजन संध्या और सनातन धर्म से जुड़े विषयों पर चर्चा भी की जाएगी.

राम मंदिर के चंदे और चढ़ावे का हिसाब
यात्रा का एक अहम मुद्दा राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे और चढ़ावे का हिसाब बताया जा रहा है. दिग्विजय सिंह और यात्रा से जुड़े लोगों का आरोप है कि भगवान श्रीराम के नाम पर जुटाई गई राशि और मंदिर के नाम पर खरीदी गई जमीन को लेकर सवालों के जवाब सामने आने चाहिए. यात्रा के माध्यम से इन मुद्दों को जनता के बीच उठाया जाएगा. ये आरोप हैं, जिन पर संबंधित पक्ष का जवाब भी महत्वपूर्ण होगा.

उज्जैन जिले में पांच दिन तक रहेंगे यात्री
यात्रा के शुरुआती पांच दिनों में उज्जैन जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पड़ाव प्रस्तावित हैं. पहले दिन भगवान के दर्शन और धार्मिक अनुष्ठानों के बाद यात्रा का पहला पड़ाव कानिपुरा में होगा. इसके बाद घट्टिया विधानसभा क्षेत्र के लुधियाड़ा गांव में दोपहर का विश्राम और भोजन होगा, जबकि रात का पड़ाव देवास विधानसभा क्षेत्र के सिंदूरिया गांव में प्रस्तावित है.

अगले दिनों में यात्रा तराना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से गुजरेगी. यहां दोपहर के विश्राम, भोजन, भंडारे और रात्रि पड़ाव की व्यवस्था रहेगी. कुछ स्थानों पर धर्मसभा और भजन संध्या भी आयोजित की जाएगी. यात्रा उज्जैन जिले से आगे बढ़ते हुए देवास जिले में प्रवेश करेगी.

बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने की उम्मीद
आयोजकों का कहना है कि यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और सनातन धर्म में रुचि रखने वाले लोगों के शामिल होने की संभावना है. इसके लिए पंजीयन भी किए जा रहे हैं. दिग्विजय सिंह की इस यात्रा पर राजनीतिक और धार्मिक, दोनों ही नजरिए से लोगों की निगाहें रहेंगी. अब देखना होगा कि उज्जैन से शुरू होने वाली यह यात्रा अपने मुद्दों को लेकर प्रदेश और देश में कितनी चर्चा बटोरती है.

‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ का रूट
मध्य प्रदेश
1. उज्जैन (शुरुआत)
2. तराना
3. शाजापुर
4. सारंगपुर
5. खुजनेर
6. राजगढ़
7. चाचौड़ा
8. आरोन
9. अशोकनगर
10. चंदेरी

उत्तर प्रदेश
1. तालबेहट
2. जेरोन
3. ओरछा
4. चिरगांव
5. उरई
6. कालपी
7. कानपुर देहात
8. लखनऊ देहात
9. बाराबंकी से होकर
10. अयोध्या 

ये भी पढ़ेंः'विरोधियों को लगता था कि...': बाबा बागेश्वर ने फिर कही बड़ी बात, अनूठे अंदाज में सनातनियों को दिया खास संदेश
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES