App

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद बागेश्वर धाम पहुंची क्रिकेटर क्रांति गौड़, पं. धीरेंद्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद

Bageshwar Dham: एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर लौटीं क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने बागेश्वर धाम का दौरा किया. उन्होंने बालाजी मंदिर में मत्था टेका और बागेश्वर महाराज से आशीर्वाद लिया. इस बीच, बाबा बागेश्वर ने वृंदावन की घटना पर चिंता जताई.

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद बागेश्वर धाम पहुंची क्रिकेटर क्रांति गौड़, पं. धीरेंद्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद
Image Credit: बागेश्वर धाम पहुंची क्रिकेटर क्रांति गौड़

एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत और गोल्ड मेडल जीतने में अहम भूमिका निभाने के बाद क्रिकेटर क्रांति गौड़ भारत लौटीं और इसके बाद बागेश्वर धाम गईं. धाम पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले मुख्य बालाजी सरकार मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धापूर्वक सिर झुकाया और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए देश और अपनी टीम की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहराकर लौटीं देश की होनहार बेटी को अपने बीच पाकर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया और लोगों ने तालियों व जयकारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. 

पंडित धीरेंद्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद
बालाजी मंदिर जाने के बाद क्रांति गौड़ ने बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान, क्रिकेटर ने अपने ऐतिहासिक खेल सफर और अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिले अनुभवों के बारे में बताया. गोल्ड मेडल जीतने पर उन्हें बधाई देते हुए, बाबा बागेश्वर ने उन्हें अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट किया और भविष्य में भी वैश्विक मंच पर भारतीय क्रिकेट और देश का मान बढ़ाने के लिए आशीर्वाद दिया.

वृंदावन की घटना पर बाबा बागेश्वर ने जताई चिंता
वहीं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में वृंदावन में घटित घटना पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म और उसकी संस्कृति पर चारों तरफ से हमले और कुठाराघात किए जा रहे हैं. ऐसे माहौल में श्रद्धालुओं को अत्यधिक सतर्क और सजग रहने की आवश्यकता है.

लोगों को सतर्क रहने की सलाह
बाबा बागेश्वर ने बागेश्वर धाम आने वाली महिलाओं से खास अपील की है कि वे अकेले न आएं. अगर वे अकेले आती हैं, तो उन्हें अजनबियों पर भरोसा नहीं करना चाहिए, उनके साथ कहीं नहीं जाना चाहिए और धाम में ज्यादा समय तक नहीं रुकना चाहिए. धाम लगभग 5 किलोमीटर के इलाके में फैला हुआ है. मंदिर परिसर और हॉल के अंदर सुरक्षा की ज़िम्मेदारी मैनेजमेंट की है, लेकिन पूरे इलाके में सुरक्षा देना मुमकिन नहीं है. उन्होंने सभी से सतर्क और सावधान रहने, अकेले न आने और अजनबियों पर भरोसा न करने की अपील की. ​​उन्होंने लोगों को समझदारी से काम लेने और दूसरों में भी जागरूकता फैलाने की सलाह दी.

धार्मिक स्थलों पर जाते समय आस्था बनाए रखने के साथ-साथ व्यक्तिगत सावधानी बरतना भी अब बहुत जरूरी हो गया है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस संदेश ने न केवल तीर्थ स्थल पर सुरक्षा के नियमों को स्पष्ट किया है, बल्कि श्रद्धालुओं को एक महत्वपूर्ण सीख भी दी है. सतर्क रहकर वे किसी भी अप्रिय घटना से बच सकते हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More