SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

MP में 33% महिला आरक्षण फॉर्मूले पर कांग्रेस की बड़ी तैयारी, हर विधानसभा से मांगे गए 5-5 सक्रिय महिलाओं के नाम; 1 साल की परफॉर्मेंस के बाद मिलेगा टिकट

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आगामी चुनावों में 33 फीसदी महिला आरक्षण के फॉर्मूले को ध्यान में रखते हुए अभी से अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है.

Edited By Sumit Rai
Published: Nov 19, 2026, 14:08 IST | Updated: Nov 19, 2026, 14:12 IST
Image Credit: कांग्रेस 33 फीसदी महिला आरक्षण के फॉर्मूले को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है
Join

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में करीब 2 साल का समय बचा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है और पार्टी 33 फीसदी महिला आरक्षण के फॉर्मूले को ध्यान में रखते हुए चुनावी बिसात बिछा रही है. कांग्रेस पार्टी ने सभी 230 विधानसभा सीटों और लोकसभा क्षेत्रों के लिए महिला उम्मीदवारों और नेतृत्व तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है. प्रदेश संगठन ने इसको लेकर सभी जिला अध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं.

कांग्रेस प्रदेश संगठन ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश जारी करते हुए मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों से 5-5 सक्रिय और मजबूत महिला नेताओं के नाम का अलग पैनल तैयार करने को कहा है. इस आदेश पर अमल करते हुए अब तक 20 विधानसभा क्षेत्रों से नामों की सूची आ भी चुकी है. सभी जिला अध्यक्षों को 15 दिसंबर तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नाम भेजने की समयसीमा दी गई है.

लिस्ट में किन महिलाओं को मिलेगी जगह

कांग्रेस पार्टी की इस नई रणनीति में समाज में सक्रिय रहने वाली और पूर्व में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव लड़ चुकी अनुभवी महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है. इसके साथ ही आरक्षित सीटों पर नेताओं के परिवार की महिलाओं की जगह जमीनी स्तर पर सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी.

ट्रेनिंग और एक साल के काम के आकलन के बाद टिकट पर विचार

संगठन द्वारा शॉर्टलिस्ट की गई इन महिला नेताओं को बाकायदा चुनावी प्रबंधन और राजनीति की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके बाद जमीनी स्तर पर एक साल तक उनकी सक्रियता और कामकाज का आकलन किया जाएगा, इसके बाद ही उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट देने पर विचार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- एमपी में 2028 के चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, जीतू पटवारी ने एकजुटता तो अरुण यादव ने उठाया OBC आरक्षण का मुद्दा

33% महिला आरक्षण फॉर्मूले पर कांग्रेस की बड़ी तैयारी

लोकसभा के महिला आरक्षण बिल हुई सियासी चर्चा और घमासान के बीच कांग्रेस की इस कोशिश को राज्य में महिला नेतृत्व को धार देने की एक खास रणनीति माना जा रहा है. पार्टी की सोच यह है कि 33% महिला आरक्षण लागू होने की स्थिति में चुनाव के ऐन वक्त पर प्रत्याशी ढूंढने की जगह अभी से महिला नेताओं को आगे लाया जाए, जिससे चुनाव आने तक उनके पास संगठन में काम करने का तजुर्बा और अपने इलाके में सक्रियता का ठोस रिकॉर्ड मौजूद रहे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES