SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'जिन कर्मयोगियों ने शहर को संवारा, उन्हें प्रणाम...', CM मोहन यादव ने सफाई मित्रों पर बरसाए फूल; आयुष्मान योजना का भी दिया तोहफा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में मानस भवन में आयोजित 'सफाई मित्र सम्मान' समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया और सफाई मित्रों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत और अभिनंदन किया.

Edited By Sumit Rai
Published: Nov 14, 2026, 17:44 IST | Updated: Nov 14, 2026, 17:47 IST
Image Credit: सीएम डॉ. मोहन यादव का एक बेहद आत्मीय और संवेदनशील अंदाज देखने को मिला.
Join

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के मानस भवन में आयोजित 'सफाई मित्र सम्मान' समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक बेहद आत्मीय और संवेदनशील अंदाज देखने को मिला. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने वाले सफाई मित्रों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया और उन्हें नमन किया. इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने भावुक होते हुए कहा कि जबलपुर आज देश के सबसे स्वच्छ नगरों की श्रेणी में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है और इसका पूरा श्रेय इन कर्मयोगियों को जाता है, इसलिए जबलपुर आने का कार्यक्रम बनते ही उन्होंने सबसे पहले इन सफाई मित्रों को प्रणाम करने का संकल्प लिया था.

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों के कल्याण और सुरक्षा के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्हें आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. भारतीय संस्कृति में दीपावली पर झाड़ू पूजन के महत्व का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी परंपरा में स्वच्छता को पूजा का दर्जा प्राप्त है. इससे पहले उन्होंने अधारताल परिसर स्थित बिरसा मुंडा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की.

जबलपुर पर परमात्मा की अद्भुत कृपा: सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जबलपुर पर परमात्मा की अद्भुत कृपा है. संस्कारधानी और न्याय की नगरी को बाबा महाकाल का आशीर्वाद मिला है, जिससे इस नगर का समय बदला है. संगमरमर की नगरी भेड़ाघाट की पहचान रखने वाला जबलपुर अब स्वच्छता की नगरी के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है. स्वच्छता की मिसाल जब भी कहीं देखने को मिलेगी, तो वह हमारे अपने जबलपुर से मिलेगी.

स्वच्छता हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग: मुख्यमंत्री मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दीपावली पर जब हम मां महालक्ष्मी की पूजा करते हैं, तो वहां स्वच्छता के प्रतीक झाड़ू का भी विशेष महत्व होता है. हमारी मान्यता है कि यदि हम स्वच्छता के इस प्रतीक को सम्मान नहीं देते, तो मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त नहीं होता. वास्तव में, हमारी संस्कृति इतनी समृद्ध और महान है कि वह स्वच्छता को भी पूजा और संस्कार का अभिन्न अंग मानती है. कल ग्वालियर में आयोजित सफ़ाई मित्रों के सम्मान समारोह में मैंने सहभागिता की थी. मुझे ये कहते हुए प्रसन्नता है कि ग्वालियर सहित इंदौर-देपालपुर, उज्जैन, देवास और बुदनी ने सफ़ाई के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए हैं.

ये भी पढ़ें- जनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर को 133 करोड़ की सौगात: CM मोहन यादव बोले- बिरसा मुंडा के बलिदान को सदैव याद रखेगा देश

सफाईकर्मियों के लिए सरकार ने शुरू की खास योजना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर जबलपुर को बधाई देते हुए कहा कि सरकार वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना पर तेजी से काम करने के लिए तैयार है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सफाईकर्मियों के सम्मान और उन्हें जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 'नमस्ते योजना' की शुरुआत की है. इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने भी सफाईकर्मियों को आयुष्मान योजना का लाभ देने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि जबलपुर-भोपाल-इंदौर-उज्जैन को जोड़ने वाले इकोनॉमिक कॉरिडोर की घोषणा पहले ही की जा चुकी है और जल्द ही आरजीपीवी के तीन हिस्सों में से एक विश्वविद्यालय जबलपुर में स्थापित होने जा रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इस पूरे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES