SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

12 नए मेडिकल कॉलेज, प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग...युवाओं के लिए CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए कई घोषणाएं कीं. राज्य में बारह नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे और इसके साथ ही कई अन्य घोषणाएं भी की गईं.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 06, 2026, 02:10 PM IST | Updated: Oct 06, 2026, 02:19 PM IST
Image Credit: CM यूथ कॉन्क्लेव-2026
Join

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 6 अक्टूबर को राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित "CM यूथ कॉन्क्लेव-2026" में राज्य के युवाओं से बातचीत की. इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवाओं को तरक्की और स्वरोजगार के नए अवसर देकर सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई ऐतिहासिक घोषणाएं कीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा. नौकरी के ज्यादा अवसर उपलब्ध कराने के लिए, MPPSC की परीक्षाएं अब साल में दो बार आयोजित की जाएंगी और रोजगार पर केंद्रित एक विशेष परीक्षा भी शुरू की जाएगी.

युवाओं के लिए CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान
युवाओं के लिए घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि,  कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को मुफ्त कोचिंग दी जाएगी. साल में दो बार MPPSC की परीक्षा होगी. रिसर्च स्कॉलर्स का स्टाइपेंड ₹16,000 से बढ़ाकर ₹25,000 किया जाएगा. ₹5 करोड़ का आइडिया फंड बनाया जा रहा है. सरकार छात्रों के लिए ज्यादा से ज्यादा कैंपस प्लेसमेंट सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी. प्रत्येक संभागों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे. इंडस्ट्रियल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए अगले साल फिर से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) आयोजित की जाएगी. साल 2027 को 'युवा वर्ष' के तौर पर मनाया जाएगा और युवाओं को अपने सुझाव देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. अगले साल बारह नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे.

2029 तक नशा मुक्त होगा प्रदेश- सीएम मोहन
कार्यक्रम के दौरान छात्रों से संवाद करते हुए एक छात्रा के नशा मुक्ति पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश को 2029 तक पूरी तरह से नशा-मुक्त बनाया जाएगा. खेलों के क्षेत्र में सरकार के कदमों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि, खेलों को बढ़ावा देने के लिए इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है और हर विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम बनाए जाएंगे. खेती के बारे में मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार इस क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है और निकट भविष्य में फूड प्रोसेसिंग समेत हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का लक्ष्य है. उन्होंने बताया कि राज्य में देश का सबसे ज्यादा गेहूं उत्पादन हुआ है और यह भी कहा कि आने वाले समय में 10 घंटे बिजली की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी.

यह भी पढ़ें: भोपाल में GEN-Z को साधने की बड़ी तैयारी: 6 अक्टूबर को 'सीएम यूथ कनक्लेव 2026', छात्रों को मिल सकती हैं बड़ी सौगातें!
 

सिंगर जुबिन नौटियाल भी पहुंचे
बता दें कि CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में यूथ आइकॉन और सिंगर जुबिन नौटियाल और कबीर कैफे की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने युवा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. धुनों पर झूमते युवाओं और जोरदार तालियों की गूंज के बीच भोपाल का लाल परेड ग्राउंड उत्साह, जोश और युवा ऊर्जा से भरा हुआ नजर आया.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES