SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जानिए क्या हैं नर्मदा परिक्रमा के कठिन नियम? ओंकारेश्वर से शुरू हुई 3000 KM की पैदल यात्रा, दादा गुरु ने बढ़ाए कदम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संत दादा गुरुजी की नर्मदा परिक्रमा यात्रा में शामिल होने ओंकारेश्वर पहुंचे. गोमुख घाट पर पूजा अर्चना के बाद यात्रा शुरू हुई.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 24, 2026, 16:53 IST | Updated: Nov 24, 2026, 16:57 IST
Image Credit: जी संवाददाता
Join

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ओंकारेश्वर पहुंचे और नर्मदा संत दादा गुरुजी की नर्मदा परिक्रमा यात्रा में शामिल हुए. यात्रा से पूर्व मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ओंकारेश्वर के गोमुख घाट पर पूजा अर्चन की. इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मां नर्मदा जी को चुनरी समर्पित की और दुग्ध अभिषेककर नर्मदा की आरती की. इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग, स्थानीय विधायक, खंडवा सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई शामिल थे. दादा गुरु के अनुयाई बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होने पहुंचे.

तीन हजार किलोमीटर लंबी परिक्रमा शुरू

ओंकारेश्वर मंदिर के मुख्य पुरोहित ने बताया कि नर्मदा का पूजन, आरती करने के बाद सभी यात्री नर्मदा परिक्रमा यात्रा के लिए निकल गए. लगभग 3000 किलोमीटर की यह पैदल यात्रा लगभग 4 महीने तक चलेगी. शास्त्रों के अनुसार, पवित्र नर्मदा नदी को भगवान भोलेनाथ की मानस पुत्री माना गया है. ऐसी मान्यता है कि नदी के दर्शन और परिक्रमा करने से श्रद्धालुओं को विशेष फल की प्राप्ति होती है.  

संत दादा गुरु चार बार कर चुके हैं परिक्रमा

संत दादा गुरु पहले भी चार बार नर्मदा परिक्रमा कर चुके हैं और यह उनकी पांचवी नर्मदा परिक्रमा है. मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री उनके अनुयाई हैं, साथ ही देशभर से नर्मदा परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु भी संत के साथ इस परिक्रमा यात्रा में शामिल होने आए हैं. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सभी परिक्रमा वासियों को शुभकामनाएं दी.

परिक्रमा के क्या हैं नियम?

नर्मदा परिक्रमा के लिए अक्टूबर से फरवरी तक समय सबसे अच्छा माना जाता है. परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु सादा जीवन अपनाते हैं. पूरी परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु भिक्षा मांगकर या स्थानीय लोगों की मदद से भोजन और जरूरी व्यवस्थाएं करते हैं. खास बात ये है कि परिक्रमा के दौरान नदी को पार नहीं किया जाता. नदी के किनारे किनारे ही पूरी यात्रा तय की जाती है. रास्ते में पड़ने वाले गांवों के लोग श्रद्धालुओं को भोजन और पानी की व्यवस्था करते हैं.

साथ क्या ले जा सकते हैं?

श्रद्धालुओं का कहना है कि इस समय तापमान सामान्य तौर पर कम रहता है. ऐसे में पैदल यात्रा करने में सहूलियत मिलती है. यात्रा के दौरान पहचान पत्र, जरूरी दवाइयां और सीमित कपड़े ही साथ लेकर चलते हैं. घाटों और धार्मिक स्थलों पर तस्वीर लेने से पहले अनुमति ली जाती है. नदी के घाटों को साफ सुथरा रखा जाता है.

(प्रमोद सिन्हा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें : ओंकारेश्वर से शुरू हुई मां नर्मदा सेवा परिक्रमा! CM मोहन यादव ने बताई 'जन्म-मरण' की यह बड़ी बात

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वे हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. पत्रकारिता की पढ़ाई भी प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES