App

औरंगजेब के जमाने से चली आ रही परंपरा, दीपावली पर आज भी सजता है चित्रकूट का गधा मेला

चित्रकूट में दीपावली के मौके पर मंदाकिनी नदी किनारे लगने वाले ऐतिहासिक गधा मेले में इस बार 'चंकी पांडेय' नाम का गधा 72 हजार रुपये में बिका है. औरंगजेब के दौर से चली आ रही इस परंपरा में अब खच्चरों की मांग घट रही है.

औरंगजेब के जमाने से चली आ रही परंपरा, दीपावली पर आज भी सजता है चित्रकूट का गधा मेला
Image Credit: ZEE CREATIVE

धर्मनगरी चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के किनारे दीपावली के मौके पर लगने वाले ऐतिहासिक गधा मेला की चर्चा हर तरफ हो रही है. हर साल की तरह इस बार भी मेले में भारी चहल-पहल और उत्साह देखने को मिला है. मुगल शासक और औरंगजेब के शासनकाल से चली आ रही यह सदियों पुरानी परंपरा आज भी पूरी शिद्दत के साथ निभाई जा रही है.

स्थानीय लोगों के द्वारा कही जाने वाली कहानियों के मुताबिक, जब औरंगजेब की सेना चित्रकूट के मंदिरों पर हमले कर रही थी, तब सेना में शामिल घोड़े, गधे और खच्चर बीमार पड़ गए थे. इतना ही नहीं कई पशुओं की मौत भी हो गई थी, जिसके बाद में पशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए यहां बाजार लगावाया गया था. तभी से यह परंपरा चली आ रही है.

बाजार की जानिए खासियत

इस दीपावली मेले में चित्रकूट के आसपास लगभग 250 किमी के इलाके समेत देश के कई प्रांतों से बड़ी संख्या में व्यापारी और खरीदार घोड़े, गधे और खच्चर लेकर पहुंचते हैं. दीपावली के इस मौके पर यहां करोडों रुपए का कारोबार होने की बात कही जाती है. इस बाजार की सबसे खास बात यह है कि यहां पशुओं की खरीद-बिक्री केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं से भी जोड़कर देखा जाता है. जहां एक तरफ दीपावली के मौके पर गधों को धन पशु के रूप में मानने वाले व्यापारी इन्हें खरीदना शुभ मानते हैं.

गधे का अजीबोगरीब नाम

इस बार मेले में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र एक काला गधा रहा है, जिसका नामकरण प्रसिद्ध फिल्मी सितारा चंकी पांडेय के नाम पर किया गया था. इस चंकी पांडेय नाम के काले गधे को देखने और खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और बाद में यह 72 हजार रुपए की भारी-भरकम कीमत में बिका.

ठहरने की समुचित व्यवस्था

मेले में अलग-अलग नस्लों और खूबियों वाले गधे और खच्चर देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के लिए स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक भी पहुंचते हैं. हर साल की तरह इस बार भी स्थानीय प्रशासन की तरफ से मेले के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा, पानी और व्यापारियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे सभी को किसी प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़े.

ये भी पढ़ेंः उज्जैन में आस्था के नाम पर जानलेवा परंपरा! जमीन पर लेटे मन्नतधारी, ऊपर से गुजरीं दर्जनों गायें; जानिए 60 साल पुराना इतिहास

13 में से 7 खच्चर बिक गए

मेला आयोजक रमेश पांडे ने बताया कि चित्रकूट का यह ऐतिहासिक खच्चर मेला औरंगजेब के समय से दीपावली पर्व पर आयोजित होता आ रहा है. कभी यहां फिल्मी सितारों के नाम वाले आकर्षक खच्चर आते थे, लेकिन अब नई पीढ़ी की बेरुखी और वाहनों के बढ़ते चलन से कारोबार सिमट रहा है. वहीं, खगा तहसील से आए व्यापारी ने बताया कि वे 13 खच्चर लाए थे, जिनमें सात बिक चुके हैं. उन्होंने बताया कि पहले खच्चरों का परिवहन में विशेष महत्व था, लेकिन अब मांग घट गई है.

(रिपोर्टः संजय लोहानी, सतना)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More