SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत! भोपाल से गुजरेंगी 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरी लिस्ट

छठ महापर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या से राहत दिलाने के लिए रेलवे ने भोपाल मंडल से 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.

Written By Sumit Rai
Published: Nov 11, 2026, 10:33 AM IST | Updated: Nov 11, 2026, 10:37 AM IST
Image Credit: रेलवे ने भोपाल मंडल से कुल 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है.
Join

छठ महापर्व के दौरान उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ और ट्रेनों में उमड़ती लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या से राहत दिलाने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. त्योहार के इस सीजन में यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक सफर की सौगात देते हुए भोपाल मंडल से कुल 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है. ये स्पेशल ट्रेनें मध्य प्रदेश के इटारसी, भोपाल, बीना, गुना, विदिशा, नर्मदापुरम और रानी कमलापति जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, जिससे एमपी से बिहार और यूपी की ओर जाने वाले हजारों यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने के साथ ही घर जाना आसान होग.

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ज्यादातर ट्रेनें मुख्य मार्गों जैसे इटारसी, भोपाल और बीना के रास्ते संचालित की जाएंगी, जिसमें लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT)-दानापुर, LTT-गोरखपुर, पुणे-दानापुर, उधना-बरौनी के साथ-साथ रानी कमलापति से दानापुर और रीवा के लिए चलाई जाने वाली विशेष गाड़ियां भी शामिल हैं. इस विशेष संचालन से पर्व के समय घर वापसी करने वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

भोपाल मंडल से गुजरेंगी 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT)-दानापुर स्पेशल ट्रेन  (01023/01026) खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना से होकर गुजरेगी. लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT)-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन (01027/01028) खंडवा, इटारसी, भोपाल, और बीना से होकर गुजरेगी. पुणे-दानापुर  स्पेशल ट्रेन (01469) खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना से होकर गुजरेगी. सूरत के उधना से चलकर बरौनी पहुंचने वाली स्पेशल ट्रेन (09039/09040) भी खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना होकर गुजरेगी. बलिया दादर स्पेशल ट्रेन (01025/01026) हरदा, इटारसी, रानी कमलापति (भोपाल) और बीना से होकर गुजरेगी. इसके अलावा भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से भी दानापुर और रीवा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है.

ये भी पढ़ें- छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर, जानिए कब है नहाय-खाय, खरना और अर्घ्य

ट्रेन पकड़ने से पहले चेक कर लें टाइमिंग

रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों से स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेनों का सही समय, डेट और ठहराव की जानकारी जरूर चेक कर लें. यात्री रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट, एनटीईएस ऐप या स्टेशन की पूछताछ खिड़की से जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावा यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले टिकट बुक कर लें, ताकि आखिरी समय में परेशानी न हो. यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट और टिकट बुकिंग विंडो से इन ट्रेनों में टिकट बुक कर सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES