SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कटनी में बड़ा सड़क हादसा: स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, छात्रा की मौत; 30 से 40 लोग घायल

Katni News: कटनी जिले के विजयराघवगढ़ पुलिस स्टेशन इलाके में स्कूली बच्चों और यात्रियों से भरी एक बस बेकाबू होकर पलट गई. इस भीषण हादसे में एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई, जबकि 30 से 40 लोगों के घायल होने की खबर है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 10, 2026, 12:50 PM IST | Updated: Oct 10, 2026, 12:52 PM IST
Image Credit: कटनी में बड़ा सड़क हादसा
Join

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आई है. यहां शनिवार सुबह स्कूली बच्चों और अन्य यात्रियों को ले जा रही एक तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर पलट गई. रजा ट्रैवल्स की यह बस गुडेहा होते हुए बंजारी से विजयराघवगढ़ जा रही थी. रास्ते में अचानक बस की स्टीयरिंग फेल हो गई, जिससे ड्राइवर का बस पर से नियंत्रण हट गया और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

हादसे में एक छात्रा की मौत, 30-40 लोग घायल
हादसा इतना भयानक था कि मौके पर तुरंत चीख-पुकार  मच गई और लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे. बस में सवार स्कूली बच्चों और यात्रियों में घबराहट फैल गई. अच्छी बात यह रही कि स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और गाड़ी के नीचे फंसे यात्रियों को बाहर निकाला.  इस दुर्घटना में एक स्कूली छात्रा की मौत होने की दुखद सूचना मिली है, जबकि लगभग 30 से 40 लोग घायल हुए हैं.

कैसे हुआ हादसा
घटना की जानकारी मिलते ही विजयराघवगढ़ पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया. सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी प्राथमिक अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल, पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और घायलों की हालत पर नजर रखे हुए है. बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना बस की स्टीयरिंग फेल होने के कारण हुई.

दमोह में भीषण सड़क हादसा
वहीं, शनिवार सुबह दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर अभाना के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार यात्री बस ने साइकिल से स्कूल जा रही तीन छात्राओं को कुचल दिया. इस भयानक हादसे में दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरी छात्रा की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद स्टेट हाईवे पर लंबा जाम लग गया और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को सुचारू करने के साथ-साथ मामले की जांच शुरू कर दी.

दमोह और कटनी में हुए इस दुखद हादसे ने एक बार फिर बेपरवाह रफ्तार और सड़क सुरक्षा के अपर्याप्त इंतजामों के खतरों को उजागर कर दिया है. इस तरह मासूम स्कूली छात्राओं की मौत बेहद दिल दहला देने वाली घटना है और इसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. जहां प्रशासन और पुलिस हालात को काबू में लाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं ऐसे हादसों को रोकने के लिए भारी वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाना और ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करना बहुत जरूरी हो गया है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES