App

SIR पर राहुल गांधी... OBC आरक्षण पर कमलनाथ को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सुनाई खरी-खोटी, MP सरकार पर क्या बोले?

खरगौन जिले के दौरे के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष खंड़ेलवाल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. वहीं ओबीसी आरक्षण पर कमलनाथ को भी खरी-खोटी सुनाई.

SIR पर राहुल गांधी... OBC आरक्षण पर कमलनाथ को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सुनाई खरी-खोटी, MP सरकार पर क्या बोले?
Image Credit: ZEE NEWS

मध्य प्रदेश के खरगौन दौरे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल पहुंचे. इस दौरान संगठन की मजबूती की दिशा में रणनीति बनाने पर जोर दिया. इतना ही नहीं उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी सत्ता की कुंजी का पाठ पढ़ाया. वहीं खंडेलवाल ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.

SIR के मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने राहुल गांधी को आड़े हाथों तो लिया ही, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी खूब खरी खोटी सुनाई. हेमंत खंडेल वाल ने ओबीसी आरक्षण को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने बगैर तैयारी के ओबीसी आरक्षण लागू करने की कोशिश के चलते कोर्ट में सरकार के खिलाफ निर्यण आया है.

मोहन सरकार पर क्या बोले ?
हालांकि, उन्होंने सरकार का बचाव भी किया. उन्होंने ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि सीएम मोहन यादव की सरकार आरक्षण देने के लिए वचनबद्ध है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि मोहन यादव सरकार पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ रही है, जो भी हितकर होगा, वह सभी प्रयास किए जाएंगे.

राहुल गांधी पर जमकर बरसे
इधर, SIR और EVM मशीन के लड़ रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि चुनाव अगर लगातार हार मिल रही है, तो नेता को अपने नेतृत्व और नीतियों पर विचार करना चाहिए. पहले इन्होंने वैलेट पेपर पर वोटिंग का विरोध किया. अब ईवीएम सभी मुद्दे पर मुंह की खाई तो SIR पकड़ लिया है.

एसआईआर पर क्या कहा ?
वहीं उन्होंने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के कार्यकाल पर बोलते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के समय में भी SIR पर काम हुआ है. हर सरकार 15-20 साल बाद SIR पर काम करती है. उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे देश का नागरिक हमारे यहां वोट डाल रहा है, तो क्यों नहीं उसे रोका जाना चाहिए.

कांग्रेस को बुरे क्यों लग रहे?
यहीं नहीं, हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि अगर कोई मृत हो गया है तो क्यों नहीं नाम हटना चाहिए. अगर एक ही व्यक्ति का दो स्थानों पर नाम हो तो क्यों नहीं हटना चाहिए. आगे कहा कि इस तरह लोकतंत्र की खूबसूरती के काम कांग्रेस को बुरे क्यों लग रहे हैं?

केरल चुनाव को लेकर कहा   
वहीं उन्होंने केरल में चुनाव को लेकर भी कहा कि केरल में SIR का फायदा कांग्रेस को ही मिला. सरकार कांग्रेस ही बनी, फिर भी पहला ऐसा दल और उनका राष्ट्रीय नेता अपनी कमजोरियों को दूसरे के सिर मढ़ते हुए हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने में लगे रहते हैं.

कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र
इसी के साथ ही कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के मंत्र का ज्ञान दिया गया. इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और स्थानीय सांसद गजेंद्र पटेल, पूर्वकृषि मंत्री और क्षेत्रीय विधायक बाल कृष्ण पाटीदार, बड़वाह विधायक सचिन बिरला, महेश्वर विधायक राजकुमार मेव शामिल रहे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More