App

MP से राज्यसभा उम्मीदवार होंगे हरदीप सिंह पुरी: एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर BJP ने उतारा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्य प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर होने वाले चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है. यह सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी.

MP से राज्यसभा उम्मीदवार होंगे हरदीप सिंह पुरी: एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर BJP ने उतारा
Image Credit: हरदीप सिंह पुरी

पूर्व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है और पार्टी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को प्रत्याशी बनाया है. एल. मुरुगन का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक है, लेकिन उन्होंने 14 अक्टूबर को इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद चुनाव आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव कराने के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है और इसके लिए 12 नवंबर को मतदान होगा.

हरदीप सिंह पुरी वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद है और उनका कार्यकाल इस साल 25 नवंबर को पूरा हो रहा है. उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए रणनीति और नए चेहरों को मौका देने की योजना के तहत उन्हें वहां से दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया गया था, जिसके बाद अब पार्टी ने उन्हें मध्य प्रदेश से उच्च सदन भेजने का फैसला किया है.

 

पूर्व IFS अधिकारी और वर्तमान में मोदी सरकार में मंत्री

हरदीप सिंह पुरी वर्तमान में केंद्र की मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय संभाल रहे हैं. हरदीप सिंह पुरी भारतीय विदेश सेवा (IFS) के पूर्व अधिकारी रहे हैं और मोदी सरकार में कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. हरदीप सिंह पुरी की राजनीति में मजबूत पकड़, वैश्विक कूटनीति और प्रशासनिक विशेषज्ञता के कारण पार्टी उन्हें संसद में बनाए रखना चाहती है.

अगर कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारा तो 12 नवंबर को होगा मतदान

मध्य प्रदेश की इस एक सीट पर उपचुनाव में जीत के लिए 116 वोटों की जरूरत है और बीजेपी के पास 164 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास केवल 65 एमएलए हैं. ऐसे में बीजेपी काफी मजबूत स्थिति में है, लेकिन कांग्रेस के कई नेताओं ने उम्मीदवार उतारने की बात कही है. अगर कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारती है तो 12 नवंबर को मतदान होगा. चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, 26 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और नामांकन की आखिरी तारीख 2 नवंबर है. 3 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 5 नवंबर को नाम वापस लेने की आखिरी तारीख है. मतदान के लिए 12 नवंबर की तारीख तय की गई है और सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. वोटों की गिनती 12 नवंबर को ही शाम 5 बजे होगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Sumit Rai

Sumit Rai

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More