)
'एवेंजर्स: डूम्सडे' की रिलीज से पहले मार्वल स्टार्स रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस ने भारतीय फैंस के लिए दिवाली का एक खास सरप्राइज दिया है. दरअसल, 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की रिलीज़ डेट तय हो गई है. यह फिल्म 17 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो कि अमेरिका में इसकी रिलीज से एक दिन पहले है.
फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने में 50 दिन बचे हैं. ऐसे में डॉक्टर डूम और स्टीव रोजर्स का किरदार निभाने वाले अभिनेताओं ने एक खास वीडियो मैसेज शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पूरे भारत के दर्शकों को शुभकामनाएं दी हैं. वीडियो मैसेज में एक्टर्स ने कहा, 'नमस्ते इंडिया! दिवाली के बारे में हमें जो बात सबसे अच्छी लगती है, वह यह है कि यह एक अध्याय के खत्म होने और दूसरे की शुरुआत का प्रतीक है...इस बारे में हम काफी कुछ जानते हैं, बस फर्क इतना है कि अंधेरे से उजाले की ओर जाने के बजाय मुझे लगता है कि यह शायद उल्टी दिशा में जा रहा है...दिवाली की शुभकामनाएं! और हम आपसे 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में मिलेंगे... बिल्कुल!'
'एवेंजर्स: डूम्सडे' में तीन अलग-अलग ब्रह्मांडों के हीरो एक साथ आएंगे. उनके सामने एक ऐसा अस्तित्व का संकट होगा, जिसका सामना उन्होंने पहले कभी नहीं किया है. इस फिल्म का निर्देशन एंथनी और जो रूसो ने किया है. इसके निर्माता केविन फीगी, लुई डी'एस्पोसिटो और जोनाथन श्वार्ट्ज हैं.
बता दें कि 'एवेंजर्स: डूम्सडे' इन्फिनिटी विजन और अन्य प्रीमियम फॉर्मेट्स में मौजूद होगी. 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की तरह, जो एक गुरुवार को रिलीज हुई थी. इस फिल्म को भी चार दिनों के लंबे ओपनिंग वीकेंड का फायदा मिलेगा.
फिल्म की स्टार-स्टडेड कास्ट में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, पॉल रड, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू, वैनेसा किर्बी, एबॉन मॉस-बैक्राक, वायट रसेल, चैनिंग टेटम, सिमु लियू, इयान मैककेलेन, हेली एटवेल, टॉम हिडलेस्टन, जेम्स मार्सडेन, पैट्रिक स्टीवर्ट, जोसेफ क्विन, सेबेस्टियन स्टेन, डेविड हार्बर, लेटिशिया राइट, लुईस पुलमैन, केल्सी ग्रामर, कैथरीन न्यूटन, डैनी रामिरेज़, विंस्टन ड्यूक, एलन कमिंग, हन्ना जॉन-कामेन, रेबेका रोमिजन, एलेक्स लिविनाली, मेबेल कैडेना और टेनोच ह्यूर्टा मेजिया शामिल हैं.
'एवेंजर्स: डूम्सडे' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 39वीं फिल्म बनने जा रही है. 'एवेंजर्स: एंडगेम: एनकोर' को 25 सितंबर, 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में फिर से किया गया था, जिसमें बोनस फुटेज और 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की एक खास झलक (प्रीव्यू) शामिल थी.