SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फायरिंग केस में लव एंगल: मुलाकात से इनकार पर भड़का विवाद, महिला डॉक्टर और भाई पर चला दी गोली

Bhopal News: गांधी नगर इलाके में महिला डॉक्टर पर फायरिंग के मामले में पुलिस जांच में जुटी है. घटना में महिला डॉक्टर और उसके कजिन भाई घायल हुए हैं. वारदात के बाद आरोपी डॉक्टर ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 08, 2026, 11:32 AM IST | Updated: Oct 08, 2026, 11:45 AM IST
Image Credit: भोपाल फायरिंग केस में लव एंगल- (Photo Ai)
Join

राजधानी भोपाल में लेडी डॉक्टर पर फायरिंग के मामले में पुलिस लव एंगल से जांच कर रही है. दरअसल, 6 अक्टूबर की देर रात गांधी नगर इलाके में महिला डॉक्टर से मिलने पहुंचे डॉक्टर युवक ने विवाद के बाद एयरगन से फायर कर दिया था. फायरिंग में महिला डॉक्टर और उसके कजिन भाई को छर्रे लगे हैं. घटना के बाद आरोपी डॉक्टर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी डॉक्टर नवीन की हालत नाजुक बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी और दोनों घायल निजी मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

मुलाकात से इनकार पर भड़का विवाद
जानकारी के मुताबिक, 6 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे महिला डॉक्टर अपने भाई के साथ खाना खाकर घर लौटी थी, इसी दौरान राजगढ़ निवासी डॉक्टर नवीन उसके घर पहुंचा. जब महिला डॉक्टर ने उससे मिलने से साफ इनकार कर दिया, तो उनके बीच तीखी बहस हुई. गुस्से में आकर आरोपी नवीन ने अपनी एयर गन से गोली चलाई, जिससे छर्रे लगने से महिला डॉक्टर और उसका कजिन भाई घायल हो गए. इस घटना के बाद आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. गनीमत रही कि आस-पास के लोगों ने समय रहते उसे फंदे से नीचे उतार लिया.

तीनों का इलाज जारी
फायरिंग में महिला डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गई है. उनके भाई को भी गोली लगी. दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं आरोपी का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. गांधीनगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने के अलावा, पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल हुई गन की जांच और घटना के अन्य पहलुओं की पड़ताल शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: होमवर्क नहीं किया तो 5वीं के छात्र को बेरहमी से पीटा, गाल-कान पर चोट के निशान, टीचर पर FIR
 

फायरिंग केस में लव एंगल
पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों के बीच पहले करीबी रिश्ते होने की बात सामने आई है. हालांकि, गोली मारने के असली मकसद की अभी भी जांच चल रही है. आरोपी डॉक्टर राजगढ़ का रहने वाला है, जबकि महिला डॉक्टर के बारे में बताया जा रहा है कि वह सूरत, गुजरात की रहने वाली है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है. गांधीनगर पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES