App

छिपकली गिरी आलू की सब्जी खाने से 13 बच्चे बीमार, भोपाल के श्रमोदय विद्यालय का मामला

भोपाल के स्कूल के हॉस्टल में छिपकली गिरी सब्जी खाने से 13 बच्चे बीमार पड़ गए हैं. वहीं बच्चों को परिजनों ने स्कूल से लेकर कैंटीन की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. फिलहाल बच्चों का इलाज के बाद स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है.

छिपकली गिरी आलू की सब्जी खाने से 13 बच्चे बीमार, भोपाल के श्रमोदय विद्यालय का मामला
Image Credit: ZEE NEWS

राजधानी भोपाल के एक हॉस्टल में बनी आलू की सब्जी खाने से 13 छात्र बीमार पड़ गए हैं. बताया जा रहा है कि सब्जी में छिपकली गिर गई थी. छिपकली गिरी हुई सब्जी बच्चों को परोसकर खिला दी गई. इसके बाद बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई, तो सभी को जयप्रकास अस्पताल में भर्ती करा दिया गया. फिलहाल बच्चों की हालात स्थिर बताई जा रही है.

दरअसल, यह मामला रातीबड़ स्थित श्रमोदय विद्यालय के हॉस्टल का बताया जा रहा है. जहां पर कक्षा 6वीं से 9वीं कक्षा के छात्र बीमार हो गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, छिपकली गिरी हुई सब्जी खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी थी, उसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है. इस मामले के बाद विद्यालय के हॉस्टल में खाना को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.

स्कूल व्यवस्था पर भी सवाल
इस घटना के बाद बच्चों के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन की सूचना व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने आरोप लगाया हा कि बच्चों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी उन्हें प्रबंधन की तरफ से समय पर नहीं दी गई. वहीं परिवारों का कहना है कि स्कूल के ग्रुप के जरिए घटना की जानकारी मिली, उसके बाद तुरंत जेपी अस्पताल पहुंचे. जहां पर उन्हें छिपकली गिरी सब्जी परोसे जाने की जानकारी दी गई.

कैंटीन संचालक को नोटिस
वहीं स्कूल की प्रिंसिपल रत्ना दुबे का कहना है कि कैंटीन संचालक की गलती के चलते बच्चों को छिपकली गिरने वाली सब्जी दी गई. यही सब्जी खाने के बाद 13 छात्र गंभीर रूप से बीमार हो गए, जिसके बाद उनका इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. इतना ही नहीं प्रिंसिपल ने अस्पताल में जाकर बच्चों की हालात का जायजा लिया. आगे बताया कि फिलहाल बच्चे स्वस्थ्य हैं. साथ ही कैंटीन संचालक को नोटिस भेजा है.

बच्चों का स्वास्थ्य ठीक
प्रिंसिपल का कहना है कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं जेपी अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर रत्नेश जैन ने बताया कि उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद बच्चों को अस्पताल लाया गया था. जहां पर डॉक्टरों की टीम ने उपचार शुरू किया. उन्होंने बच्चों की हालात को लेकर बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक है. उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

पुलिस कर रही जांच
रातीबड़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी रामबाबू सिंह का कहना है कि परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है कि बच्चों को छिपकली वाली सब्जी खिलाई गई. पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कैंटीन संचालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More