App

टारगेट पर क्यों हैं लेडी बाइकर्स: पहले रास्ता रोका, धमकी दी... भोपाल पुलिस ने माफीनामा लिखवा छोड़ा, इन सिरफिरों पर कब लगेगी लगाम?

गुरुग्राम के बाद अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भी महिला बाइकर के साथ बदतमीजी का मामला सामने आया है. भोपाल की 23 वर्षीय महिला बाइकर आबिदा राना ने कुछ कार सवार युवकों पर रास्ता रोकने, गाली गलौज करने के आरोप लगाए हैं. यह मामला 2 अगस्त का बताया जा रहा है.

टारगेट पर क्यों हैं लेडी बाइकर्स: पहले रास्ता रोका, धमकी दी... भोपाल पुलिस ने माफीनामा लिखवा छोड़ा, इन सिरफिरों पर कब लगेगी लगाम?
Image Credit: ZEE Media

मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल में 23 वर्षीय महिला बाइकर आबिदा राना ने कार सवार कुछ युवकों पर बीच सड़क पर बदसलूकी के आरोप लगाए हैं. इसकी आबिदा ने पुलिस में शिकायत भी की है, जिसमें बीच सड़क में रास्ता रोकने, पीछा करने और बदसलूकी का आरोप लगाया है. आबिदा राना ने बताया कि 2 अगस्त को शाम 7 बजे से लेकर 7.30 बजे तक सड़क पर राइड कर रही थी. इसी दौरान एक क्रॉसिंग पर बलेनो कार MP04CX9116 सड़क के बीच रुकी, उसमें बैठे कुछ लड़कों ने गालियां दी. इतना ही नहीं उन्होंने धमकाया भी.

आबिदा राना ने बताया कि जब उन्होंने बाइक आगे बढ़ाई तो कार सवार युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया. उन्होंने आगे बताया कि कई बार कार उनकी बाइक के आगे लगाकर रास्ता रोकने की कोशिश की. इस दौरान आबिदा ने युवकों को बार-बार पुलिस में शिकायत करने की बात कही लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने इस तरह की बदलसूकी की. 

बीच रास्ते में रोकी थी बाइक
आबिदा का कहना है कि बाद में उन्होंने मेरी बाइक का रास्ता रोका. यह सब कुछ मैने अपने कैमरे में रिकॉर्ड भी कर लिया था. उन्होंने यह भी कहा कि निषातपुरा पुलिस स्टेशन घटना वाली जगह से लगभग 100 मीटर दूर था. जब पुलिस की बात कही तो कार सवार युवक थाने से कुछ पहले दूसरी तरफ चले गए.

4 अगस्त को की शिकायत
घटना के बाद आबिदा राना ने 4 अगस्त को थाने जाकर पूरे मामले की शिकायत की. आबिदा ने बताया कि पुलिस ने उनसे पूछा कि वह इस मामले में किस तरह की कार्रवाई चाहती हैं, चेतावनी दिलवाना चाहती हैं या औपचारिक शिकायत करना चाहती हैं. इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना का वीडियो दिखाया. पुलिस ने वीडियो देखने के बाद बताया कि मामला उनके क्षेत्र का है. आबिदा की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार मालिक से फोन पर संपर्क किया.

थाने में युवकों ने मांगी माफी
आबिदा राना ने बताया कि शिकायत के बाद जब पुलिस ने कार मालिक से फोन किया तो एक महिला ने फोन उठाया. महिला ने बताया कि जिस कार की बात हो रही है, वह उस समय घर पर थी. इसके बाद एक युवक ने फोन पर बात की. उसने बताया कि घटना के समय वह और उसकी पत्नी बाहर थे. बाद में 5 अगस्त को वही युवक थाने पहुंचा और आबिदा राने से माफी मांगी. इतना ही नहीं लिखित में भी माफीनामा दिया. युवकों ने कहा कि आगे ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी. पुलिस अधिकारी ने भी उन्हें चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए. आबिदा राने ने गुरुग्राम में महिला राइडर सिया के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उस मामले में सख्त एक्शन होना चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Pramod Sharma

Pramod Sharma

प्रमोद शर्मा ज़ी न्यूज़ में एसोसिएट एडिटर हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें एक दशक से अधिक का अनुभव है. अपनी बेबाक, तथ्यपरक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले प्रमोद शर्मा ने देश के कई संवेदनशील मुद्दों पर ऐसी खोजी रिपोर्टें की हैं, जिन्होंने व्यापक जनचर्चा के साथ-साथ लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. उनकी चर्चित रिपोर्टों में बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति और उन पर होने वाले अत्याचार, पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के कथित अर्धधर्मांतरण जैसे विषय प्रमुख रहे हैं.प्रमोद शर्मा ज़ी न्यूज़ के लोकप्रिय चुनावी शो 'चुनावी दूरबीन' के होस्ट भी हैं. इस कार्यक्रम के माध्यम से वे चुनावी राज्यों की राजनीतिक नब्ज़, ज़मीनी समीकरण, मतदाताओं का मूड और सत्ता की वास्तविक तस्वीर दर्शकों तक सरल और तथ्यात्मक अंदाज में पहुंचाते हैं. उन्होंने पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में व्यापक ग्राउंड इन्वेस्टिगेशन किए हैं. उनकी कई खोजी रिपोर्टों ने प्रशासनिक व्यवस्था की कमियों को उजागर किया और संबंधित सरकारों व एजेंसियों को कार्रवाई के लिए प्रेरित किया.यदि आप प्रमोद शर्मा से सीधे जुड़ना चाहते हैं, तो उन्हें ईमेल कर सकते हैं: Pramod2.sharma@zeemedia.com. इसके अलावा इंस्टाग्राम (@Zee_Pramod) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More