बीच सड़क.. चलती स्कूटी पर रोमांस कर रहा कपल, भोपाल का खतरनाक 'किसिंग सीन' वायरल
भोपाल में चलती स्कूटी पर एक कपल ने एक-दूसरे को किस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दौरान अगर जरा भी संतुलन बिगड़ता, तो बड़ा हादसा हो सकता था.
सोशल मीडिया पर आए दिन सड़कों पर अजीबोगरीब हरकतें करते वीडियो वायरल होते हैं. कुछ वीडियो तो लोगों को हंसाने का काम करते हैं, लेकिन कुछ वीडियो को देखकर गुस्सा भी आने लगता है. ऐसा ही एक वीडियो भोपाल की सड़क से सामने आया है, जहां एक कपल ने चलती हुई स्कूटी को ही अपना ‘किसिंग सीन’ बना लिया. सड़क पर और भी गाड़ियां थीं, जरा सी लापरवाही दोनों को भारी पड़ सकती थी. इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी नाराजगी दिखा रहे हैं.
ट्रैफिक को किया नजरअंदाज
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भोपाल में रात के समय सड़क पर गाड़ियां अपनी रफ्तार से गुजर रही हैं. इसी बीच एक स्कूटी पर तीन लोग सवार होकर जाते दिखाई देते हैं. स्कूटी को एक युवक चला रहा है, जबकि उसके पीछे एक युवक और युवती बैठे हैं. हैरानी की बात यह है कि पीछे बैठा यह कपल आसपास के माहौल और सड़क पर चल रहे भारी ट्रैफिक को नजरअंदाज कर एक-दूसरे को किस करने में लगे रहे.
जरा भी संतुलन बिगड़ता, तो...
वायरल वीडियो के अनुसार, जिस समय यह कपल चलती स्कूटी पर ऐसी हरकत कर रहा था, उस दौरान सड़क कई वाहन बिल्कुल उनके पास से गुजर रहे थे. इस दौरान अगर जरा भी संतुलन बिगड़ता, तो स्कूटी सवार तीनों लोगों की जान जा सकती थी या फिर घायल भी हो सकते थे. इतना ही नहीं अलग-बगल से गुजर रहे वाहन को भी नुकसान हो सकता था. इस पूरी घटना को पीछे चल रहे एक कार सवार ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.
इंटरनेट पर भड़के यूजर्स
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस कपल की कड़ी आलोचना कर रहे हैं. साथ ही, समाज में गलत धारणा सेट करने को लेकर भी फटकार लगा रहे हैं. कपल की ये हरकत सड़क सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद खतरनाक है. वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रैफिक पुलिस से स्कूटी सवारों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है.
इनपुट: रंजन भगत, भोपाल
(जी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें: झुंझुनूं में आसमान से उतरी दुल्हनिया! इटली वाले ससुर ने बहू को दिया खास सरप्राइज