App

50 करोड़ की ठगी, 15 वारंट और 'बंटी-बबली' की गिरफ्तारी: भोपाल से पंजाब तक फैला था ठगी का जाल, जानें कैसे रचते थे साजिश

भोपाल की अयोध्या नगर पुलिस ने करीब 50 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले शातिर 'बंटी-बबली' संदीप रमतानी और संगीता रमतानी को गिरफ्तार किया है, जो करीब 2 साल से फरार चल रहे थे.

50 करोड़ की ठगी, 15 वारंट और 'बंटी-बबली' की गिरफ्तारी: भोपाल से पंजाब तक फैला था ठगी का जाल, जानें कैसे रचते थे साजिश
Image Credit: पुलिस टीम अब दोनों से गहन पूछताछ कर रही है

प्लॉट दिलाने के नाम पर लोगों से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करने वाले शातिर 'बंटी-बबली' संदीप रमतानी और संगीता रमतानी को आखिरकार भोपाल की अयोध्या नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अदालत से 15 बार वारंट जारी होने के बावजूद यह कपल कानून की पकड़ से बचता आ रहा था. इस 'बंटी-बबली' की ठगी का नेटवर्क भोपाल से लेकर पंजाब तक कई शहरों में चल रहा था.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ अकेले भोपाल के अयोध्या नगर थाने में चार मामले दर्ज हैं, जबकि चूनाभट्टी थाना और क्राइम ब्रांच में भी इन पर धोखाधड़ी के मुकदमे चल रहे हैं. थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम अब दोनों से गहन पूछताछ कर रही है, जिससे जमीन-प्लॉट के नाम पर की गई इस बड़ी जालसाजी के तरीकों, संदिग्ध लेनदेन और अन्य पीड़ितों से जुड़े अहम खुलासे सामने आने की उम्मीद है.

कैसे रचते थे ठगी की साजिश?

संदीप ममतानी और संगीता ममतानी पिछले करीब 2 साल से फरार थे और इनके खिलाफ मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोन लेने के आरोप हैं. आरोप है कि दोनों पति-पत्नी फर्जी संपत्तियों के डॉक्यूमेंट बनवा लेते थे और इन डॉक्यूमेंट्स की मदद से अलग-अलग बैंकों से लोन लेकर रकम का गबन कर लेते थे. दोनों पर कुल 50 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप हैं.

2 साल से चल रहे थे फरार

दोनों पति-पत्नी के खिलाफ करीब 2 साल पहले भोपाल के अयोध्या नगर थाने में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज हुई थी और इसके बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे. इस दौरान दोनों के खिलाफ भोपाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से 15 अस्थाई वारंट भी जारी हो चुके हैं, लेकिन फिर भी वो गायब थे. इन दोनों ने भोपाल के अलावा पंजाब में भी ठगी का जाल फैलाया था और पंजाब में भी धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज हैं. अब पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और इन्होंने अब तक कितनी रकम का लेनदेन हुआ.

MP में सिम फर्जीवाड़े पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश पुलिस ने देश में सिम फर्जीवाड़े पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे मामलों में 100 प्रकरण दर्ज किए हैं. इसके तहत 504 संदिग्ध POS चिन्हित किए हैं और 80 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फेक सिम यूजर्स के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन FAST 2.0 अभियान 16 अगस्त से चलाया गया था, जिसके दौरान 1437 फर्जी सिम पकड़े गए जिनके खिलाफ NCRP पोर्टल पर 1900 से ज्यादा शिकायतें दर्ज थीं.

इस अभियान में 9 मास्टर सिम, 127 फेक सिम, 31 मोबाइल, लैपटॉप और 4 थंब इंप्रेशन मशीनें जब्त की गईं, जबकि बाकी संदिग्धों के खिलाफ गिरफ्तारी, जब्ती और तलाशी की कार्रवाई अभी भी जारी है, राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के SPECIAL OPRATION GROUP के नेतृत्व में हुए इस अभियान की सफलता और प्रभावी कार्यवाही को MHA ने सराहा है, वहीं मप्र की सफलता को देखते हुए अन्य राज्यों ने अपने यहां भी ऐसे अभियान चलाने पर जोर दिया है, जिसके लिए कई राज्यों ने मध्य प्रदेश पुलिस से संपर्क किया और दिल्ली में 7 अक्टूबर को प्रजेंटेशन भी हुआ था.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sumit Rai

Sumit Rai

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More