App

पहले शुभमन गिल और फिर ऋषभ पंत, भारत के दो धुरंधरों ने WTC में रचा नया इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये प्रचंड रिकॉर्ड

शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में इतिहास रच दिया. भारत के इन दो स्टार बल्लेबाजों ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में 3000 रन पूरे कर लिए हैं.

पहले शुभमन गिल और फिर ऋषभ पंत, भारत के दो धुरंधरों ने WTC में रचा नया इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये प्रचंड रिकॉर्ड
Image Credit: Shubman Gill And Rishabh Pant

भारत के कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम इतिहास में दर्ज हो गया है. इन दोनों ही बल्लेबाजों ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में अपने-अपने 3000 रन पूरे कर लिए हैं. शुभमन गिल और ऋषभ पंत के अलावा भारत का कोई भी बल्लेबाज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में 3000 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर शुभमन गिल काबिज हैं. शुभमन गिल ने अभी तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में 43 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान शुभमन गिल ने 43.07 की औसत के साथ 3015 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में शुभमन गिल का हाईएस्ट स्कोर 269 रन रहा है.

भारत के दो धुरंधरों ने WTC में रचा नया इतिहास

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है. ऋषभ पंत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में 43 टेस्ट मैचों की 75 पारियों में 42.90 की औसत के साथ 3003 रन बनाए हैं. ऋषभ पंत ने इस दौरान 6 शतक और 19 अर्धशतक लगाए हैं. ऋषभ पंत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में हाईएस्ट स्कोर 146 रन रहा है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

1. शुभमन गिल - 3015 रन

2. ऋषभ पंत - 3003 रन

3. रोहित शर्मा - 2716 रन

4. रवींद्र जडेजा - 2675 रन

5. यशस्वी जायसवाल - 2673 रन

6. विराट कोहली- 2617 रन

7. केएल राहुल - 2419 रन

भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल टॉप पर मौजूद

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल और ऋषभ पंत के बाद पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है. रोहित शर्मा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 40 टेस्ट मैचों की 69 पारियों में 2716 रन बनाए हैं. इसके बाद रवींद्र जडेजा चौथे नंबर पर काबिज हैं. इस ऑलराउंडर ने 50 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) मैचों में 2675 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल ने 31 WTC मैचों में 2673 रन बटोरे हैं. विराट कोहली ने 46 WTC मैचों में 2617 रन जमाए हैं. इसके अलावा केएल राहुल इस लिस्ट में सातवें नंबर पर आते हैं. केएल राहुल ने 36 WTC मैचों में 2419 रन ठोके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More