App

छिन गया Nvidia से नंबर 1 का ताज! 2, 3 नहीं... चौथे स्थान पर पहुंची, जानिए कौन है अब Top-3 में?

लगातार सातवें हफ्ते की गिरावट के बाद एनवीडिया अमेरिकी शेयर बाजार की सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर खिसक गई है, जिसे अल्फाबेट ने पीछे छोड़ दिया है.

छिन गया Nvidia से नंबर 1 का ताज! 2, 3 नहीं... चौथे स्थान पर पहुंची, जानिए कौन है अब Top-3 में?

एनवीडिया का खराब समय खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. ये कंपनी कुछ हफ्तों पहले तक अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी थी. लेकिन अब चौथे स्थान पर आ गई है. गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने मार्केट वैल्यू के मामले में उसे पीछे छोड़ दिया है.

वॉल स्ट्रीट पर लंबे समय तक एडवांस टेक्नोलॉजी और एडवांस कंप्यूटिंग के निवेशकों की पहली पसंद बनी रही एनवीडिया में लगातार बिकवाली हो रही है. इस गिरावट ने अमेरिकी शेयर बाजार की शीर्ष रैंकिंग को बदल दिया है.

चिप बनाने वाली इस बड़ी कंपनी के शेयर हाल में 3 प्रतिशत तक टूट गए. इससे कंपनी का कुल बाजार मूल्य घटकर 3.4 ट्रिलियन डॉलर रह गया है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार ये गिरावट एनवीडिया को लगातार सातवें हफ्ते की गिरावट की तरफ ले जा रही है. साल 2008 के बाद कंपनी की ये सबसे लंबी गिरावट मानी जा रही है.

नेतृत्व के बदलाव और नतीजों से बढ़ी चिंता

एनवीडिया में आई इस ताजा गिरावट के पीछे कई वजहें हैं. कंपनी के सह-संस्थापक जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद हाल में पहला तिमाही नतीजा जारी हुआ था. लेकिन ये नतीजे वॉल स्ट्रीट के निवेशकों की चिंताओं को दूर करने में सफल नहीं रहे.

कंपनी की कमान बदलने को लेकर बाजार में असमंजस बना हुआ है. इसके साथ ही निवेशकों को इस बात की भी चिंता है कि एडवांस हार्डवेयर पर हो रहा भारी खर्च लंबे समय तक टिक पाएगा या नहीं. इन्हीं सवालों के चलते कंपनी के शेयरों पर दबाव बढ़ता जा रहा है.

निवेशकों की बदलती पसंद का दिखा असर

रैंकिंग में एनवीडिया का नीचे खिसकना ये भी बताता है कि निवेशकों की सोच में बड़ा बदलाव आ रहा है. अब खरीदार केवल चिप बनाने वाली कंपनियों पर पैसा लगाने से बच रहे हैं.

इसके बजाय वे उन बड़ी टेक कंपनियों को पसंद कर रहे हैं जिनके पास कमाई के पक्के और पुराने स्रोत मौजूद हैं. क्लाउड कंप्यूटिंग और सॉफ्टवेयर से होने वाली नियमित आमदनी निवेशकों को अधिक भरोसेमंद लग रही है.

नई टेक्नोलॉजी में बड़े निवेश के साथ मजबूत बिजनेस मॉडल रखने वाली कंपनियां अब बाजार की पहली पसंद बन रही हैं.

जेन्सेन हुआंग की वापसी पर क्या है चर्चा?

इसी हफ्ते की शुरुआत में कंपनी के पूर्व प्रमुख जेन्सेन हुआंग ने अपनी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर कंपनी के निदेशक मंडल की तरफ से कहा जाता है तो वो दोबारा सीईओ का पद संभालने के लिए तैयार हैं.

हुआंग ने साफ किया कि वो तभी लौटेंगे जब बोर्ड को लगे कि उनकी वापसी कंपनी के हित में है. उन्होंने बताया कि पद छोड़ने के बाद से कर्मचारियों, निवेशकों, कारोबारी साझेदारों और ग्राहकों का कहना है कि वो अपने पद पर वापस लौट आएं.

वैसे उन्होंने ये शर्त रखी कि बोर्ड को शेयरधारकों, कर्मचारियों, कंपनी और अमेरिका के हित में ये फैसला लेना होगा.

अब एनवीडिया से आगे निकल चुकी हैं ये कंपनियां

LSEG के ताजा आंकड़ों के अनुसार कुल मार्केट वैल्यू के मामले में अब तीन बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियां एनवीडिया से आगे निकल गई हैं. पहले नंबर पर एप्पल है जिसका मार्केट वैल्यू 5.08 ट्रिलियन डॉलर है.

अभी बाजार में उतार-चढ़ाव चल रहा है, लेकिन इनवेस्टर ये मान रहे हैं कि हार्डवेयर मार्केट बाकी मार्केट से सुरक्षित है. साथ थी ये 5 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी कंपनी बनी है.

दूसरे स्थान पर 3.72 ट्रिलियन डॉलर के साथ माइक्रोसॉफ्ट है जिसे अपने क्लाउड और एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर कारोबार का मजबूत सहारा मिला हुआ है.

अल्फाबेट ने तीसरे स्थान पर जमाया कब्जा

शुक्रवार को बजार बंद होने के बाद अल्फाबेट ने 3.44 ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य के साथ तीसरा पायदान हासिल कर लिया. गूगल की पेरेंट कंपनी ने बेहद मामूली अंतर से एनवीडिया को पीछे छोड़ा है.

सर्च इंजन, विज्ञापन और क्लाउड सेवाओं में मजबूत पकड़ के कारण निवेशकों का भरोसा अल्फाबेट पर बढ़ा है. अब सब लोग यही देखना चाहते हैं कि एनवीडिया अपने नंबर 1 वाले जगह को वापस पाने के लिए क्या करती है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Harsh Singh

Harsh Singh

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More