App

Anant Singh Daughter Tilak: अनंत सिंह की बेटी का शाही तिलक समारोह, दामाद को उपहार में दी 3 करोड़ की 'डिफेंडर' कार

Anant Singh Daughter Tilak: अनंत सिंह की बेटी की शादी 25 नवंबर को होने वाली है. इससे पहले 20 नवंबर को तिलक समारोह का आयोजन किया गया था. इस दौरान मौके पर भारी भीड़ देखने को मिलीं.

Anant Singh Daughter Tilak: अनंत सिंह की बेटी का शाही तिलक समारोह, दामाद को उपहार में दी 3 करोड़ की 'डिफेंडर' कार
Image Credit: मोकामा विधायक अनंत सिंह (@MLA_AnantSingh)

मोकामा विधायक अनंत सिंह इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. इसके पीछे की वजह, उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी है. बीते दिन यानी कल (20 नवंबर, 2026) शिवांगी सिंह का तिलक समारोह भव्य और शाही अंदाज में संपन्न हुआ. 25 नवंबर को उनकी शादी बिहटा के रामकृष्ण नगर निवासी CRPF कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह के पुत्र ऋषिकेश कुमार उर्फ अनिकेत के साथ होने जा रही है.

शिवांगी का तिलक चुमावन

इस हाई-प्रोफाइल शादी की तैयारियों के बीच 20 नवंबर को दानापुर के सगुना मोड़ स्थित ऑरिगेनो (ऑर्गेनिक) रिसॉर्ट में तिलक समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की शुरुआत उनके पैतृक गांव नदवां स्थित आवास से हुई, जहां पारिवारिक रस्मों के तहत बेटी शिवांगी का तिलक चुमावन किया गया और परिजनों ने उन्हें आशीर्वाद दिया. इससे पहले सुबह अनंत सिंह ने अपने आवास पर हरिद्वार से आए संतों के साथ भजन-कीर्तन का आनंद लिया और घुड़दौड़ मैदान में घोड़े की रेस भी देखी. इसके बाद वे सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ दानापुर स्थित रिसॉर्ट के लिए रवाना हुए.

माला पहनाकर हुआ स्वागत

अनंत सिंह के दानापुर स्थित रिसॉर्ट पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाया और माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान जबरदस्त नारेबाजी और उत्साह का माहौल देखने को मिला. अनंत सिंह के साथ तस्वीर खिंचवाने और मुलाकात करने की भी होड़ देखने को मिली. तिलक के रस्मों के दौरान अनंत सिंह के बेटों ने एक साथ मिलकर अपने होने वाले बहनोई ऋषिकेश कुमार को फलदान और तिलक चढ़ाया.

दामाद को उपहार में दी लग्जरी 'डिफेंडर'

इस मौके पर अनंत सिंह ने अपने होने वाले दामाद को उपहार में लगभग ढाई से तीन करोड़ रुपये की लग्जरी 'डिफेंडर' (Defender) कार भी दी, जो पूरे समारोह में आकर्षण का केंद्र बनी रही. डिफेंडर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी. इस शाही आयोजन में शामिल होने वाले करीब 40 से 50 हजार मेहमानों की खातिरदारी के लिए इंतजाम किए गए थे. मेहमानों के लिए बिहार के पारंपरिक व्यंजन लिट्टी-चोखा से लेकर बंगाल की खास मिठाइयां तक परोसी गईं, जिससे यह तिलक समारोह चर्चा का विषय बना हुआ है.

इनपुट: जी मीडिया

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More