SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बंडा जहरीली शराब कांडः 8 आरोपी और गिरफ्तार, अब तक 52 पर FIR, दिल्ली से मंगाया जाता था थिनर

सागर के बंडा जहरीली शराब कांड में पुलिस ने 8 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अब तक 52 लोगों पर FIR दर्ज हो चुकी है, जबकि 37 आरोपी गिरफ्तार हैं. जांच में दिल्ली से थिनर मंगाकर नकली शराब बनाने का खुलासा हुआ.

Written By Manish Kushawah
Published: Sep 20, 2026, 05:58 PM IST | Updated: Sep 20, 2026, 06:02 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

सागर के बंडा जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. इस मामले में पुलिस ने शिकंजा कसते हुए 8 नए आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही इस सनसनीखेज मामले में अब तक कुल 52 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जा चुकी है, जिनमें से 37 आरोपियों को पुलिस सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है.

सागर एसपी ने प्रेस वार्ता कर इस पूरे अंतरराज्यीय रैकेट का पर्दाफाश किया है. एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि नकली और जहरीली शराब बनाने के लिए खतरनाक थिनर सीधे दिल्ली से मंगाया गया था. इस औद्योगिक केमिकल और स्पिरिट का इस्तेमाल कर अवैध शराब तैयार की जाती थी. शातिर तस्कर अधिकृत (ऑथराइज्ड) शराब दुकानों की आड़ में इस अमानक शराब को आसानी से बाजार में खपाते थे, जिससे आम लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी.


ये भी पढ़ेंः सागर में मौतों के बाद अवैध ढाबे, होटल, टपरे जमींदोज: क्या बुलडोजर एक्शन तात्कालिक दिखावा या स्थायी समाधान? ये टॉप 10 जिले, जहां सबसे ज्यादा अवैध शराब का कारोबार

खुद की बनाई शराब से मौत
आगे बताया कि इस पूरे षड्यंत्र का मुख्य सरगना और अमानक शराब तैयार करने वाला खुद अपनी ही बनाई जहरीली शराब का शिकार हो गया था. शराब पीने से उसकी हालत इतनी बिगड़ गई कि सबसे पहले उसी की मौत हो गई. वहीं, उसके एक अन्य साथी ने इस जहरीली शराब के सेवन से अपनी आंखों की रोशनी हमेशा के लिए खो दी.

ये भी पढ़ेंः सागर जहरीली शराब कांड: आरोपी चंदू राजा से मंत्री गोविंद राजपूत का क्या कनेक्शन? पटवारी के बाद दिग्विजय के आरोपों ने बढ़ाई टेंशन

ये भी पढ़ेंः बंडा जहरीली शराब कांडः पहली बार सामने आया मुख्य आरोपी का परिवार, मां-बहन ने बताई सच्चाई

मुख्य आरोपी अभी भी फरार
एसपी ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से शराब की खाली बोतलें, रैपर, नकली डाई और शराब सील करने वाली मशीनें समेत भारी मात्रा में अवैध निर्माण सामग्री जब्त की है. हालांकि, इस पूरे खेल का मुख्य आरोपी मनीष लोधी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है. पुलिस उसकी और अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES