App

मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों में बारिश के आसार: इन जिलों में गिरेगा पानी, रात में बढ़ी ठंडक

MP Weather Update: जबलपुर, रीवा, सतना, छतरपुर और कटनी समेत 16 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश का यह दौर 10 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा.

मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों में बारिश के आसार: इन जिलों में गिरेगा पानी, रात में बढ़ी ठंडक
Image Credit: मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों में बारिश के आसार-(Photo-Ai)

मध्य प्रदेश से मानसून की आधिकारिक विदाई के बावजूद मौसम का मिजाज बदला हुआ है. ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) के कारण राज्य के पूर्वी जिलों में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD भोपाल) के अनुसार, अगले 24 घंटों के लिए कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक 8 और 9 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है. 10 अक्टूबर से मौसम साफ हो जाएगा और बारिश का अलर्ट नहीं है. वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग में दिन में तेज धूप रहेगी और रात में ठंडक बनी रहेगी. IMD भोपाल के अनुसार, प्रदेश के ऊपर चक्रवात बनने से बारिश हो रही है.

रात में बढ़ी ठंडक
मौसम विभाग ने बताया कि पिछले दस सालों के डेटा से अक्टूबर में बारिश, गर्मी और ठंड का एक पैटर्न पता चलता है और इस साल भी ऐसा ही ट्रेंड रहने की उम्मीद है. महीने की शुरुआत में ही मौसम साफ हो गया और धूप खिली रही, हालांकि रातें अभी भी ठंडी हैं. मंगलवार रात इंदौर में न्यूनतम तापमान 17.2°C, पचमढ़ी में 18°C, छिंदवाड़ा में 18.2°C, शाजापुर में 18.3°C और अमरकंटक-करौंदी में 18.9°C दर्ज किया गया. वहीं, ग्वालियर में दिन का तापमान 37°C से ऊपर बना हुआ है.

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज बुधवार को छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश क अलर्ट जारी किया है.

यहां खिलेगी धूप 
इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, सागर, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में धूप खिलेगी.

मध्य प्रदेश में अक्टूबर के महीने में मौसम का एक अनोखा अंतर देखने को मिल रहा है. एक तरफ, मानसून के जाने के बाद इंदौर और पचमढ़ी जैसे इलाकों में रातें ठंडी होने लगी हैं, जिससे शुरुआती सर्दियों की सुहावनी ठंडक का अहसास हो रहा है. वहीं दूसरी तरफ, पश्चिमी जिलों के लोग दिन की तेज गर्मी से परेशान हैं. इस बीच, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश के 16 जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश और आंधी की संभावना है. 10 अक्टूबर के बाद जब यह सिस्टम पूरी तरह खत्म हो जाएगा, तो पूरे राज्य को बारिश से राहत मिलेगी और शुरुआती सर्दियों की सुहावनी ठंडक तेजी से बढ़ेगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More