App
Live Now

Asian Games: फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को हराया; शेफाली वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में ठोका पहला शतक

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रनों से हरा दिया इस जीत के साथ ही टीम ने फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. वहां गोल्ड मेडल के लिए उसका मुकाबला श्रीलंका से होगा.

Asian Games: फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को हराया; शेफाली वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में ठोका पहला शतक
Image Credit: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया. Picture Credit- BCCI

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रनों से परास्त कर दिया. जापान के निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हरमनप्रीत कौर की टीम ने बड़ी जीत हासिल करके फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. अब 22 सितंबर को होने वाले गोल्ड मेडल मैच में उसका मुकाबला श्रीलंका से होगा. लंकाई टीम ने पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को हराया था. टीम इंडिया ने पिछली बार भी एशियन गेम्स में गोल्ड जीता था और वह इस बार भी पहला स्थान हासिल करने के लिए तैयार है.

भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन का स्कोर खड़ा किया. उसके लिए शेफाली वर्मा ने 49 गेंद पर 100 रनों की नाबाद पारी खेली. स्मृति मंधाना ने 34 और हरमनप्रीत कौर ने 40 रनों का योगदान दिया. शेफाली ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक लगाया. टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 196 रनों का टारगेट दिया.

भारत से मिले बड़े टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 100 रन भी नहीं बना पाई. वह 15.4 ओवर में 81 रनों पर ही सिमट गई. बांग्लादेश के लिए दिलारा अख्तर ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए दीप्ति शर्मा और नंदिनी शर्मा ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए. श्री चरणी को 2 सफलता मिली. श्रेयंका पाटिल और क्रांति गौड़ ने एक-एक विकेट अपने नाम किया. इस हार के बाद बांग्लादेश की टीम 22 सितंबर को ही फाइनल से पहले ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान से खेलेगी.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, सोभना मोस्टरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोरना अख्तर, शर्मिन अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारूफा अख्तर, सुल्ताना खातून.

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़.

20 Sep 2026 13:21 IST (IST)

IND W vs BAN W: भारत ने बांग्लादेश को हराय

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली. वहां गोल्ड मेडल के लिए उसका मुकाबला 22 सितंबर को श्रीलंका से होगा. ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी. भारत ने इस मैच में 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवरों में 81 रनों पर सिमट गई.

20 Sep 2026 13:03 IST (IST)

IND W vs BAN W live Score: बांग्लादेश का हाल बेहाल

बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ संघर्ष करती हुई नजर आ रही है. उसके 12 ओवर में 7 विकेट गिर गए हैं. टीम ने अब तक सिर्फ 58 रन बनाए हैं. उसकी हार लगभग तय हो गई है. बांग्लादेश को जीत के लिए बाकी बचे 8 ओवर में 138 रन बनाने होंगे. यह असंभव जैसा नजर आ रहा है.

20 Sep 2026 12:43 IST (IST)

IND W vs BAN W live Score: श्रेयंका पाटिल ने लिया विकेट

भारतीय टीम को चौथी सफलता श्रेयंका पाटिल ने दिलाई. उन्होंने सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर शोरना अख्तर को आउट कर दिया. शोरना 8 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुईं. हरमनप्रीत कौर ने उनका कैच लिया. बांग्लादेश ने 9 ओवर में 4 विकेट पर 48 रन बना लिए हैं.

20 Sep 2026 12:37 IST (IST)

IND W vs BAN W live Score: पावरप्ले में बांग्लादेश के 3 विकेट गिरे

बांग्लादेश की टीम 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 ओवर 3 विकेट पर 39 रन बनाए हैं. दिलारा अख्तर 25 और शोरना अख्तर 1 रन बनाकर खेल रही हैं. श्री चरणी ने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर निगार सुल्ताना को क्रांति गौड़ के हाथों कैच कराया. सुल्ताना ने 9 गेंद पर 9 रन बनाए.

20 Sep 2026 12:23 IST (IST)

IND W vs BAN W live Score: भारत को मिली दूसरी सफलता

भारत को दूसरी सफलता क्रांति गौड़ ने दिलाई. उन्होंने 7 गेंद पर 4 रन बनाए. क्रांति ने शोभना मोस्तारी को भारती फुलमाली के हाथों कैच कराया. बांग्लादेश ने 4 ओवर में 2 विकेट पर 19 रन बना लिए हैं. दिलारा अख्तर 15 रन बनाकर खेल रही हैं. निगार सुल्ताना खाता नहीं खोल पाई हैं.

20 Sep 2026 12:14 IST (IST)

IND W vs BAN W live Score: बांग्लादेश को पहला झटका

भारतीय टीम को गेंदबाजी में पहली सफलता दूसरे ओवर में मिल गई. नंदिनी शर्मा ने पहली ही गेंद पर जे फिरदौस को आउट कर दिया. बांग्लादेश ने दो ओवर में 1 विकेट पर 8 रन बना लिए हैं.

20 Sep 2026 11:59 IST (IST)

IND W vs BAN W live Score: शेफाली के शतक से भारत ने बनाए 195 रन

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट स्पर्धा के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए. उसने बांग्लादेशी क्रिकेट टीम को 196 रनों का लक्ष्य दिया. टीम इंडिया के लिए युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 49 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके और 9 छक्के लगाए. शेफाली का स्ट्राइक रेट 204.08 का रहा. उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 40 और स्मृति मंधाना ने 34 रन बनाए.

20 Sep 2026 11:47 IST (IST)

IND W vs BAN W live Score: भारत को तीसरा झटका

भारतीय क्रिकेट टीम को मैच में तीसरा झटका कप्तान हरमनप्रीत कौर के रूप में लगा. वह 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गईं. हरमनप्रीत ने 33 गेंद पर 40 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके निकले. भारत ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 181 रन बना लिए हैं. शेफाली वर्मा 96 और ऋचा घोष 1 रन बनाकर खेल रही हैं.

20 Sep 2026 11:29 IST (IST)

IND W vs BAN W live Score: भारत की पारी के 14 ओवर समाप्त

भारत की पारी के 14 ओवर समाप्त हो गए हैं. टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं. शेफाली वर्मा 34 गेंद पर 62 और हरमनप्रीत 21 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद हैं. टीम इंडिया अपने आखिरी 6 ओवरों में ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहेगी.

20 Sep 2026 11:15 IST (IST)

IND W vs BAN W live Score: शेफाली वर्मा का अर्धशतक

भारत की विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 24 गेंद पर अर्धशतक लगा दिया. 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर शेफाली ने 50 रन के आंकड़े को छुआ. भारत ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं. शेफाली 55 और हरमनप्रीत कौर 4 रन बनाकर नाबाद हैं.

20 Sep 2026 11:06 IST (IST)

IND W vs BAN W live Score : मंधाना और कमिलिनी आउट

भारतीय टीम को मैच में पहला झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा. वह 19 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुईं. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 194.74 का रहा. उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आई गुणलन कमलिनी 10 गेंद पर 3 रन बनाकर आउट हुईं. भारत का स्कोर 9 ओवर में 2 विकेट पर 86 रन है. शेफाली वर्मा 44 रन बनाकर नाबाद हैं. कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपनी अभी अपना खाता खोलना है.

20 Sep 2026 10:44 IST (IST)

IND W vs BAN W live Score: मंधाना ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत की सुपरस्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना महिला टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं. उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को पछाड़ दिया है. बेट्स के 186 मैचों में 4758 रन थे. मंधाना को उनसे आगे निकलने के लिए 8 रनों की दरकार थी. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ आसानी से इसे हासिल कर लिया.

20 Sep 2026 10:39 IST (IST)

IND W vs BAN W live Score: इतिहास रचने पर मंधाना की नजर

इस मैच में सबकी नजरें स्मृति मंधाना पर हैं. वह एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड के करीब हैं. मंधाना को महिला टी20 इंटरनेशनल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी के रूप में न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स को पीछे छोड़ने के लिए 8 रनों की जरूरत है. मंधाना के फिलहाल 4751 और बेट्स के 4758 रन हैं.

20 Sep 2026 10:35 IST (IST)

IND W vs BAN W live Score: भारत ने जीता टॉस

भारत ने एशियन गेम्स महिला क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल में टॉस जीत लिया है. उसने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतर चुकी हैं. दोनों की नजर टीम को बेहतर शुरुआत दिलाने पर है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More