)
India vs West Indies 2nd T20I Highlights: शाई होप की करिश्माई पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत को 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया. रांची में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए थे. शाई होप के शतक और शेरफेन रदरफोर्ड की तूफानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने 18.4 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया. T20I इतिहास में ये दूसरी सबसे बड़ी सफल रन चेज है, जबकि वेस्टइंडीज की ये रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत है. कप्तान शाई होप पहली गेंद से लेकर अंत तक नाबाद रहे और 45 गेंदों पर 102 रनों की अद्भुत पारी खेली. बाएं हाथ के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने भी भारतीय गेंदबाजों की पिटाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और 37 गेंदों पर 84 रन बनाए. 5 मैचों की सीरीज पर 1-1 की बराबरी पर खड़ा है. तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा.
250 रनों का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब हुई थी. मयंक यादव ने पारी के पहले ओवर में ही दो विकेट लेकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. वेस्टइंडीज ने 58 के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाया. उसके बाद शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड की जोड़ी ने काउंटर अटैक कर भारतीय गेंदबाजों को तहस-नहस कर दिया. मैच कब भारत की झोली से निकलकर वेस्टइंडीज की तरफ झुक गया, पता ही नहीं चला. रदरफोर्ड 84 रन बनाकर कुलदीप का शिकार बने,लेकिन शाई होप ने वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक जीत दिलाकर ही दम लिया. रोमारियो शेफर्ड ने भी 13 गेंदों पर 34 रनों की अच्छी पारी खेली.
T20I में सबसे बड़ा रन चेज
259 - दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
250 - वेस्टइंडीज बनाम भारत, रांची, 2026
244 - ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2018
244 - बुल्गारिया बनाम जिब्राल्टर, सोफिया, 2025
243 - बुल्गारिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2022
232 - वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2015
230 - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, मुंबई WS, 2016
रांची में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रनों का पहाड़ खड़ा किया है. इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 129 रन बना लिए हैं. शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड तूफानी अंदाज में खेल रहे हैं और दोनों के बीच हो रही इस साझेदारी ने मैच को रोमांचक मोड़ पर खड़ा कर दिया है.
रांची में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रनों का पहाड़ खड़ा किया है. इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 7 ओवर में 3 विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं. शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड क्रीज पर मौजूद हैं. मयंक यादव ने तीन विकेट झटके हैं.
रांची में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रनों का पहाड़ खड़ा किया है. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही. तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पहले ओवर में ही कहर बरपाते हुए दो विकेट झटके. पूरन और हेटमायर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.
रांची में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रनों का पहाड़ खड़ा किया है. संजू सैमसन ने 41 गेंदों पर 82 रनों की शानदार पारी खेली. ईशान किशन ने 22 गेंदों पर 43, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों पर 40 और तिलक वर्मा ने 18 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली. वेस्टइंडीज की तरफ से ऑफ स्पिनर रोस्टन चेज सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहे और उन्होंने अपने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके.
संजू सैमसन 41 गेंदों पर 82 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए. जब वो 6 रन के स्कोर पर थे, तब उनका आसान कैच छूटा था. जीवनदान का भरपूर फायदा उठाते हुए संजू ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, लेकिन वो शतक से चूक गए. उससे पहले शिवम दुबे 10 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए. भारत ने 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 169 रन बना लिए हैं. क्रीज पर कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा मौजूद हैं.
10 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट खोकर 127 रन बना लिए हैं. संजू सैमसन और ईशान किशन वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं. भारतीय टीम की नजर अब 250 रनों पर है. सैमसन ने 21 गेंदों पर अपने टी20 इंटरनेशनल का 9वां अर्धशतक जड़ा. अब वो शतक के करीब हैं. अभिषेक शर्मा 12 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए.
संजू सैमसन जब 6 के स्कोर पर थे तब कामिल पूरन ने उनका कैच छोड़ा. ये गलती वेस्टइंडीज को भारी पड़ी. सैमसन ने मौके का फायदा उठाते हुए 21 गेंदों पर धमाकेदार अर्धशतक ठोक दिया है. भारत ने 7 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा 12 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए.
चौथे ओवर में भारत को पहला झटका लगा. अभिषेक शर्मा लगातार दूसरी बार ऑफ स्पिनर रोस्टन चेज के शिकार बने. वो 12 गेंदों पर 20 रन बनाकर कैच आउट हुए. नंबर-3 पर लोकल बॉय ईशान किशन उतरे हैं.
तीसरे ओवर में संजू सैमसन जब 6 के स्कोर पर थे, तब कवर की दिशा में कामिल पूरन ने उनका कैच छोड़ दिया. वेस्टइंडीज के लिए ये महंगा साबित हो सकता है. दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा तूफानी मोड में बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारत ने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 35 रन बना लिए हैं. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है. भारत ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा (19) और संजू सैमसन (02) मौजूद हैं. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है.
भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव
वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI): शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ
रांची में खेले जा रहे दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी और स्कोरबोर्ड पर 200 से अधिक रन बन सकते हैं. वेस्टइंडीज ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है, जबकि भारत बिना बदलाव के उतरा है.
टॉस से पहले इयान बिशप और अभिनव मुकुंद ने पिच का जायजा लिया. उन्होंने कहा: यह एक शानदार ग्राउंड है. इसके डाइमेंशन (माप) के हिसाब से स्क्वायर बाउंड्री 67 मीटर की है, जो काफी अच्छी-खासी दूरी है और ग्राउंड के सामने की बाउंड्री 77 मीटर की है. इसलिए इन बाउंड्रीज को पार करने के लिए आपको काफी ताकत लगानी होगी. इस पिच पर खड़े होकर ऐसा लगता है जैसे यह उल्टी रखी हुई तश्तरी हो. स्क्वायर एरिया से बाहर निकलते ही ढलान शुरू हो जाती है, और मौसम भी काफी ठंडा है. मुझे बताया गया है कि तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है. सबसे पहले ओस की बात करते हैं. रांची में थोड़ी ओस तो पड़ेगी ही, लेकिन मुझे लगता है कि यह चौंकाने वाला भी हो सकता है क्योंकि पहली बार इस खास वेन्यू पर एंटी-ड्यू एजेंट का छिड़काव करने वाली मशीन का इस्तेमाल किया गया है. लेकिन जब आप यहां आते हैं और मेरे चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान देखते हैं, तो उसकी वजह यह है कि फ्लडलाइट्स की रोशनी में पिच की सतह पर एक चमक दिख रही है. पिछले साल इसी पिच पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 349 और 332 रन बनाए थे. अगर आप करीब से देखें, तो घास बहुत ज्यादा नहीं है. पिच बहुत सख्त लग रही है और मुझे लगता है कि यहां खूब सारे रन बनेंगे. इसलिए पहले बैटिंग करने वाली टीम पर ओस को ध्यान में रखते हुए 20-30 रन एक्स्ट्रा बनाने का थोड़ा दबाव हो सकता है, लेकिन फैसला लेना आसान है. जो भी टॉस जीतेगा, वह पहले फील्डिंग करेगा. एक हाई-स्कोरिंग T20 इंटरनेशनल मैच के लिए तैयार हो जाइए.
भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव
वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, अमीर जांगू, क्वेंटिन सैम्पसन
𝙈𝙖𝙩𝙘𝙝 𝙩𝙞𝙢𝙚 approaching in the 2️⃣nd #INDvWI T20I ⌛️ 📍 Ranchi ⏰ 7:00 PM IST 💻 https://t.co/DTi7UzPc4R 📱 Official BCCI App #TeamIndia | @mflone_ https://t.co/JzhzzRY7fT
— BCCI (@BCCI) October 9, 2026