)
India Women vs Sri Lanka Women Final Gold Medal: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने मौजूदा एशियन गेम्स में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया. श्रीलंकाई टीम सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. वहीं, पाकिस्तान के हिस्से में ब्रॉन्ज मेडल आया. पाकिस्तान ने तीसरे स्थान के मैच में बांग्लादेश को परास्त किया.
मंगलवार (22 सितंबर) को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है. दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल जीतने के लिए अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए. ऋचा घोष 49 और भारती फूलमाली 7 रन बनाकर नाबाद रही. स्मृति मंधाना 79, शेफाली वर्मा ने 48 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 रन बनाए.
भारत इस मैच में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरा था. उसने 2023 में हांग्जो एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. भारत-श्रीलंका के बीच यह फाइनल कुछ हफ्ते पहले हुए महिला एशिया कप 2026 फाइनल का रिपीट था, जिसे भारत ने श्रीलंका के खिलाफ आसानी से जीता था.
भारत से मिले 217 रन के लक्ष्य के सामने श्रीलंका की बल्लेबाजी कभी भी लय में नहीं दिखी. टीम इंडिया के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी को 2-2 सफलता मिली. श्रीलंकाई टीम को टी20 इंटरनेशनल में अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने उसे 132 रनों से हराया था. साथ ही यह भारत की रनों के हिसाब से टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी जीत है. उसने इससे पहले 2018 में मलेशिया के 142 रनों से हराया था.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
श्रीलंका: इमेशा दुलानी, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुडी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी.
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स गोल्ड मेडल जीत लिया है. उसने श्रीलंका को हराकर फाइनल मैच जीत लिया. टीम इंडिया ने इस एशियन गेम्स में देश को पहला गोल्ड भी दिलाया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर में 69 रनों पर सिमट गई.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल के और नजदीक पहुंच गई है. श्रीलंका के 9 विकेट गिर गए हैं. टीम इंडिया के लिए स्पिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है. श्रीलंका का स्कोर 15 ओवर में 9 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं.
श्रीलंका की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप हो रही है. टीम इंडिया ने अब तक 7 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. श्रीलंका को 217 रनों का टारगेट मिला है और उसने 12 ओवर में 7 विकेट पर 55 रन बनाए हैं. भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में कहर बरपा दिया है. शेफाली वर्मा, श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट लिए.
भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी शुरुआती सफलता हासिल कर ली. उसने पारी के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर इमेशा दुलानी का विकेट ले लिया. टीम इंडिया को ये सफलता शेफाली वर्मा ने दिलाई. उन्होंने दुलानी को ऋचा घोष के हाथों कैच कराया. श्रीलंका का स्कोर 3 ओवर में 1 विकेट पर 22 रन है.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए. ऋचा घोष 49 और भारती फूलमाली 7 रन बनाकर नाबाद रही. स्मृति मंधाना 79, शेफाली वर्मा ने 48 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 रन बनाए.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल मैच में अब तक शानदार बल्लेबाजी की है. टीम इंडिया ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 182 रन बना लिए हैं. ऋचा घोष 15 गेंद पर 30 रन बनाकर नाबाद हैं. भारती फुलमाली ने 2 गेंद पर 1 रन बनाए हैं. टीम इंडिया की पारी के अब 2 ओवर बाकी हैं.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दूसरा झटका कप्तान हरमनप्रीत कौर के रूप में लगा. वह 15वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गईं. हरमनप्रीत ने 17 गेंद पर 19 रन बनाए. इस दौरान 3 चौके लगाए. टीम इंडिया ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 142 रन बना लिए हैं. स्मृति मंधाना 73 और ऋचा घोष 1 रन बनाकर नाबाद हैं.
भारतीय टीम को मैच में पहला झटका 10वें ओवर में लगा. चामुडी प्रबोदा ने आखिरी गेंद पर काव्य काविंदी के हाथों शेफाली को कैच आउट कराया. शेफाली ने 29 गेंद पर 48 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाए. भारत का स्कोर 11 ओवर में 1 विकेट पर 107 रन है. स्मृति मंधाना 57 और हरमनप्रीत कौर 2 रन बनाकर नाबाद हैं.
भारत ने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 99 रन बना लिए हैं. शेफाली वर्मा 29 गेंद पर 48 रन बनाकर नाबाद हैं. स्मृति मंधाना ने 32 गेंद पर 52 रन ठोक दिए हैं. दोनों ने श्रीलंका के गेंदबाजों को जमकर कुटाई की है.
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट स्पर्धा में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. उसने धमाकेदार शुरुआत की और पहले 6 ओवरों में ही 67 रन ठोक दिए. शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की जोड़ी ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए हैं.