IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 352 रन का टारगेट किया चेज, भारत का क्लीन स्वीप करने का सपना तोड़ा
India vs West Indies: शाई होप के शानदार शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारत को तीसरे वनडे मैच में हरा दिया. टीम इंडिया इस हार के बावजूद 2-1 से सीरीज जीतने में सफल रही. होप ने केएल राहुल के शतक पर पानी फेर दिया.
India vs West Indies: वेस्टइंडीज ने 3 वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही उसने क्लीन स्वीप होने से खुद को बचा लिया. शनिवार (3 अक्टूबर) को न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 रन बनाए थे. जवाब में वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में 5 विकेट पर 352 रन बनाकर मैच को जीत लिया. उसके लिए कप्तान शाई होप ने नाबाद 162 और गुडाकेश मोती ने नाबाद 19 रन बनाए. इस मैच में हार के बावजूद भारत ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया.
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. शुभमन गिल (1) और विराट कोहली (0) के फेल होने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने तबाही मचा दी. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा दुर्भाग्यशाली रहे और अपने 36वें शतक से चूक गए. उन्होंने 85 गेंद पर 92 रन बनाए. ऋतुराज गायकवाड़ ने 69 गेंद पर 57 रन बनाए. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 137 रन के साझेदारी करके टीम को संभाला. रोहित-ऋतुराज के बाद केएल राहुल का बल्ला चला. राहुल ने अपना नौवां वनडे शतक पूरा किया और 87 गेंद पर 129 रन बनाकर नाबाद रहे.
वेस्टइंडीज ने 352 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. होप ने ओपनिंग करते हुए अंत तक बल्लेबाजी की और मैच को फिनिश किया. वेस्टइंडीज ने अपने वनडे इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज किया. इसके अलावा शाई होप भारत के खिलाफ वनडे में वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. इससे पहले 1989 में जॉर्जटाउन में डेसमंड हेंस ने बनाए थे. हेंस ने नाबाद 152 रन की पारी खेली थी.
03 Oct 2026, 11:05 PM
IND vs WI: वेस्टइंडीज की शानदार जीत
वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 352 रन के टारगेट को चेज करके इतिहास रच दिया. शाई होप ने नाबाद 162 रन बनाकर मैच में अपनी टीम को जीत दिला दी. उन्होंने 143 गेंदों का सामना किया. होप ने 17 चौके और 3 छक्के लगाए. वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में 5 विकेट पर 352 रन बनाकर मैच को जीत लिया. भारत ने इस हार के बावजूद सीरीज में 2-1 से जीत हासिल कर ली.
03 Oct 2026, 10:53 PM
IND vs WI LIVE Score: शाई होप के 150 रन पूरे
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने 150 रन पूरे कर लिए हैं. उन्होंने 48वें ओवर में अंशुल कंबोज की दूसरी गेंद पर चौका मारकर 150 का आंकड़ा छू लिया. वेस्टइंडीज ने 48 ओवर में 5 विकेट पर 245 रन बना लिए हैं. शाई होप 155 और गुडाकेश मोती 19 रन बनाकर नाबाद हैं. वेस्टइंडीज को 2 ओवर में 7 रन चाहिए.
03 Oct 2026, 10:33 PM
IND vs WI LIVE Score: वेस्टइंडीज को 6 ओवर में चाहिए 59 रन
वेस्टइंडीज ने 44 ओवर में 5 विकेट पर 293 रन बना लिए हैं. उसे जीत के लिए 6 ओवर में 59 रन बनाने हैं. कप्तान शाई होप 123 और गुडाकेश मोती 1 रन बनाकर नाबाद हैं.
03 Oct 2026, 10:13 PM
IND vs WI LIVE Score: वेस्टइंडीज को लगा चौथा झटका
वेस्टइंडीज को चौथा झटका कीमो पॉल के रूप में लगा. पॉल को गुरनूर बरार ने 41वें ओवर की पहली गेंद पर नीतीश कुमार रेड्डी के हाथों कैच कराया. कीमो पॉल ने 35 गेंद पर 44 रन बनाए. उन्होंने शाई होप के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की. वेस्टइंडीज ने 41 ओवर में 4 विकेट पर 273 रन बना ल्ए हैं. उसे जीत के लिए 54 गेंद पर 78 रन बनाने हैं. शाई होप 112 और मैथ्यू फोर्ड 1 रन बनाकर नाबाद हैं.
03 Oct 2026, 10:04 PM
IND vs WI LIVE Score: होप-पॉल की अर्धशतकीय साझेदारी
शाई होप और कीमो पॉल ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली. वेस्टइंडीज ने 39 ओवर में 3 विकेट पर 264 रन बना लिए हैं. शाई होप 110 और कीमो पॉल 38 रन बनाकर नाबाद हैं. वेस्टइंडीज को जीत के लिए 11 ओवर में 88 रन बनाने हैं.
03 Oct 2026, 9:46 PM
IND vs WI LIVE Score: शाई होप का शतक
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने वनडे करियर का 21वां शतक लगाया. उन्होंने एक छोर संभाल रखा है. वेस्टइंडीज का स्कोर 36 ओवर में 3 विकेट पर 243 रन बना लिए हैं. शाई होप 104 और कीमो पॉल 24 रन बनाकर नाबाद हैं. वेस्टइंडीज को 84 गेंद पर 104 रन बनाने हैं.
03 Oct 2026, 9:23 PM
IND vs WI LIVE Score: वेस्टइंडीज को लगा तीसरा झटका
वेस्टइंडीज को मैच में तीसरा झटका शेरफेन रदरफोर्ड के रूप में लगा. रदरफोर्ड 25 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए. नमन धीर की बॉल पर केएल राहुल ने उनका कैच लिया. वेस्टइंडीज का स्कोर 31 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन है. शाई होप 96 और कीमो पॉल 6 रन बनाकर नाबाद हैं.
03 Oct 2026, 9:04 PM
IND vs WI LIVE Score: वेस्टइंडीज के 200 रन पूरे
वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 200 रन पूरे कर लिए हैं. उसने 29 ओवर में 2 विकेट पर 203 रन बना लिए हैं. शाई होप 92 और शेरफेन रदरफोर्ड 23 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी कर ली है.
03 Oct 2026, 8:49 PM
IND vs WI LIVE Score: वेस्टइंडीज ने 25 ओवर में बनाए 177 रन
वेस्टइंडीज ने 352 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 25 ओवर में 2 विकेट पर 177 रन बना लिए हैं. कप्तान शाई होप 81 और शेरफेन रदरफोर्ड 8 रन बनाकर नाबाद हैं. वेस्टइंडीज को जीत के लिए बाकी बचे 25 ओवरों में 175 रन बनाने हैं.
03 Oct 2026, 8:32 PM
IND vs WI LIVE Score: भारत को मिली दूसरी सफलता
भारतीय टीम को दूसरी सफलता रन आउट के रूप में मिली. विराट कोहली के शानदार थ्रो पर नमन धीर ने आमिर जांगू को रन आउट कर दिया. जांगू ने 56 गेंद पर 67 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया. वेस्टइंडीज का स्कोर 22 ओवर में 2 विकेट पर 159 रन है. शाई होप 68 और शेरफेन रदरफोर्ड 3 रन बनाकर नाबाद हैं.
03 Oct 2026, 8:25 PM
IND vs WI LIVE Score: 20 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 148/1
वेस्टइंडीज की पारी के 20 ओवर समाप्त हो चुके हैं. उसने एक विकेट पर 148 रन बना लिए हैं. आमिर जांगू और शाई होप क्रीज पर जमे हुए हैं. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी कर ली है. जांगू 66 और होप 61 रन बनाकर नाबाद हैं.
03 Oct 2026, 8:12 PM
IND vs WI LIVE Score: होप के बाद जांगू का अर्धशतक
शाई होप के बाद वेस्टइंडीज के लिए आमिर जांगू ने भी अर्धशतक ठोक दिया. 352 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत के खिलाफ विंडीज की टीम मजबूत स्थिति में है. उसने 18 ओवर में 1 विकेट पर 138 रन बना लिए हैं. जांगू 62 और शाई होप 55 रन बनाकर नाबाद हैं.
03 Oct 2026, 7:54 PM
IND vs WI LIVE Score: होप-जांगू ने की अर्धशतकीय साझेदारी
शाई होप और आमिर जांगू ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है. वेस्टइंडीज ने 14 ओवर में 1 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं. शाई होप 47 और जांगू 34 रन बनाकर नाबाद हैं.
03 Oct 2026, 7:39 PM
IND vs WI LIVE Score: वेस्टइंडीज ने 10 ओवर में बनाए 78 रन
वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 10 ओवर में 1 विकेट पर 78 रन बना लिए हैं. कप्तान शाई होप 39 और आमिर जांगू 22 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारतीय टीम को मैच में दूसरे विकेट की तलाश है.
03 Oct 2026, 7:09 PM
IND vs WI LIVE Score: कैंपबेल को सिराज ने किया आउट
सीरीज में जॉन कैंपबेल के शानदार सफर को मोहम्मद सिराज ने रोक दिया है. उन्होंने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर कैंपबेल को क्लीन बोल्ड कर दिया. वेस्टइंडीज के इस ओपनर बल्लेबाज ने 7 गेंद पर 10 रन बनाए. वेस्टइंडीज का स्कोर 5 ओवर में एक विकेट पर 45 रन है. शाई होप 28 और आमिर जांगू 2 रन बनाकर नाबाद हैं.
03 Oct 2026, 6:50 PM
IND vs WI LIVE Score: वेस्टइंडीज की बैटिंग शुरू
भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की बैटिंग शुरू हो गई. टीम इंडिया ने उसे 352 रन का टारगेट दिया है. वेस्टइंडीज के ओपनर जॉन कैंपबेल और कप्तान शाई होप क्रीज पर हैं. विंडीज ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं. कैंपबेल 9 और होप 12 रन बनाकर नाबाद हैं.
03 Oct 2026, 6:18 PM
IND vs WI LIVE Score: भारत ने बनाए 351 रन
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 रन बनाए. वेस्टइंडीज को 352 रनों का टारगेट मिला. केएल राहुल ने नाबाद 129 रन बनाए. रोहित शर्मा ने 92 और ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 रनों का योगदान दिया.
03 Oct 2026, 6:05 PM
IND vs WI LIVE Score: केएल राहुल ने लगाया शतक
भारत के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने 80 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया. यह वनडे क्रिकेट में उनका नौवां शतक है. राहुल ने 49वें ओवर की चौथी गेंद पर जेडन सील्स को छक्का मारकर सेंचुरी पूरी की. भारत ने 49 ओवर में 7 विकेट पर 329 रन बना लिए हैं. राहुल 82 गेंद पर 109 और गुरनूर बरार 5 गेंद पर 7 रन बनाकर नाबाद हैं.
03 Oct 2026, 5:46 PM
IND vs WI LIVE Score: भारत को लगा सातवां झटका
भारत को सातवां झटका 46वें ओवर में लगा. अंशुल कंबोज 9 गेंद पर 17 रन बनाकर रन आउट हो गए. उनके बाद बल्लेबाजी के लिए गुरनूर बरार आए हैं. भारत ने 46 ओवर में 7 विकेट पर 294 रन बना लिए हैं. केएल राहुल 67 गेंद पर 78 और गुरनूर बरार 2 गेंद पर 4 रन बनाकर नाबाद हैं.
03 Oct 2026, 5:26 PM
IND vs WI LIVE Score: नीतीश कुमार रेड्डी आउट
भारत को मैच में छठा झटका नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में लगा. वह 16 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हो गए. नीतीश ने कीमो पॉल की गेंद पर शाई होप को कैच दे दिया. भारत का स्कोर 41 ओवर में 6 विकेट पर 250 रन है. केएल राहुल 48 गेंद पर 56 रन बनाकर नाबाद हैं. अंशुल कंबोज बल्लेबाजी के लिए आए हैं.
रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.