)
India vs West Indies 1st T20I Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (6 अक्टूबर) को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. टीम इंडिया ने 8 विकेट से इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. दूसरा मुकाबला 9 तारीख को रांची में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शतक ठोका और तूफानी अंदाज में रन चेज कर लिया. अय्यर ने अपना पहला आईपीएल शतक इसी मैदान पर लगाया था. अब उन्होंने पहली टी20 इंटरनेशनल सेंचुरी भी यहीं लगाई.
अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. वेस्टइंडीज की टीम 19.1 ओवर में 171 रनों पर ऑलआउट हो गई. उसके लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 56 और कप्तान शाई होप ने 52 रन बनाए. भारत के लिए डेब्यू करने वाले नमन धीर ने 3 विकेट लिए. वेस्टइंडीज से मिले लक्ष्य को भारत ने 14.4 ओवर में 2 विकेट पर 172 रन बनाकर मैच को जीत लिया. अय्यर ने 43 गेंद पर नाबाद 102 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए. ईशान किशन ने 27 गेंद पर नाबाद 37 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने 21 और संजू सैमसन ने 11 रन बनाए.
वैभव को नहीं मिला मौका
कप्तान अय्यर ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव किया. वैभव सूर्यवंशी को बाहर कर दिया गया. नीतीश रेड्डी, रवि बिश्नोई और प्रिंस यादव भी इस मैच में नहीं खेल पाए. नमन धीर ने टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया. उन्होंने 3 विकेट लेकर इसे यादगार बनाया. इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में भी उन्होंने डेब्यू किया था. बता दें कि भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था.
भारत ने कप्तान श्रेयस अय्यर के शतक की बदौलत वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी20 मैच जीत लिया है. लखनऊ में अय्यर ने 42 गेंदों पर अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक लगाया. वेस्टइंडीज ने 19.1 ओवर में 171 रन बनाए थे. भारत ने 14.4 ओवर में 2 विकेट पर 172 रन बनाकर मैच को जीत लिया. अय्यर ने 43 गेंद पर नाबाद 102 रन बनाए. ईशान किशन ने 27 गेंद पर 37 रन की पारी खेली.
श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है. दोनों ने भारतीय टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया है. भारत ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 164 रन बना लिए हैं. अय्यर 95 और किशन 36 रन बनाकर नाबाद हैं.
भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. भारत ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 114 रन बना लिए हैं. अय्यर 29 गेंद पर 56 और ईशान किशन 18 गेंद पर 26 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी कर ली.
भारत की पावरप्ले समाप्त हो गया है. टीम इंडिया ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 62 रन बना लिए हैं. श्रेयस अय्यर 22 और ईशान किशन 8 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 15 गेंद पर 27 रनों की साझेदारी कर ली है.
भारत को दूसरा झटका संजू सैमसन के रूप में लगा. सैमसन 9 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए. अकील हुसैन ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर उनका शिकार किया. भारत ने 4 ओवर में 2 विकेट पर 36 रन बना लिए हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं.
भारत को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा है. अभिषेक 10 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया. रोस्टन चेज की गेंद पर शिमरॉन हेटमायर ने उनका कैच लिया.
भारत ने वेस्टइंडीज को 171 रनों पर ऑलआउट कर दिया है. उसे 172 रनों का लक्ष्य मिला है. वेस्टइंडीज के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 56 और कप्तान शाई होप ने 52 रन बनाए. भारत के लिए नमन धीर ने डेब्यू मैच में 3 विकेट लिए हैं.
भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज के 8 विकेट गिर गए हैं. टीम ने 18 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन बना लिए हैं. शेरफेन रदरफोर्ड 31 गेंद पर 50 और अकील हुसैन 6 गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत के नमन धीर ने 3 विकेट झटक लिए हैं.
वेस्टइंडीज के 4 विकेट अचानक से 17 रनों के अंदर गिर गए. टीम को चौथा झटका 107 के स्कोर पर लगा था. उसके बाद 124 रन तक उसके 7 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए. उसने 15 ओवर में 7 विकेट पर 127 रन बनाए हैं. शेरफेन रदरफोर्ड 23 गेंद पर 35 और शामार स्प्रिंगर 2 रन बनाकर नाबाद हैं.
वेस्टइंडीज को मैच में चौथा झटका शाई होप के रूप में लगा. होप 12वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए. नमन धीर ने उन्हें अक्षर पटेल को हाथों कैच कराया. होप ने 37 गेंद पर 52 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए. वेस्टइंडीज का स्कोर 12 ओवर में 4 विकेट पर 109 रन है. शेरफेन रदरफोर्ड 32 और रोस्टन चेज 1 रन बनाकर नाबाद हैं.
वेस्टइंडीज ने पारी के छठे ओवर में दो विकेट गंवा दिए. अक्षर पटेल की दूसरी गेंद पर शिमरॉन हेटमायर रन आउट हो गए. उन्होंने 2 गेंद पर पांच रन बनाए. इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर अक्षर ने रोवमन पॉवेल को क्लीन बोल्ड कर दिया. वेस्टइंडीज का स्कोर 6 ओवर में 3 विकेट पर 44 रन बना लिए हैं. शाई होप 20 गेंद पर 25 रन बनाकर नाबाद हैं. शेरफेन रदरफोर्ड को अभी अपना खाता खोलना है.
अर्शदीप सिंह ने भारत को आखिरकार पहली सफलता दिलाई. उन्होंने पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर कामिल पूरन को क्लीन बोल्ड कर दिया. पूरन 11 गेंद पर 2 चौकों की मदद से 12 रन बनाकर आउट हो गए.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाए जाने के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने तेज शुरुआत की है. उसने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिए हैं. शाई होप 14 गेंद पर 22 और कामिल पूरन 6 गेंद पर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं.
भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की बैटिंग शुरू हो गई है. शाई होप के साथ कामिल पूरन बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं. टीम इंडिया के गेंदबाजी की शुरुआत 140 टी20 इंटरनेशनल विकेट ले चुके अर्शदीप सिंह कर रहे हैं.
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर.
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर), कामिल पूरन, आमिर जांगू, शिमरॉन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, अकील होसेन, शमर जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, कीमो पॉल, क्वेंटिन सैम्पसन, शमर स्प्रिंगर.
वैभव सूर्यवंशी को इस मैच की प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया है. रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव और नीतीश रेड्डी भी नहीं खेल रहे हैं. नमन धीर को वनडे के बाद टी20 में भी डेब्यू का मौका मिला है. वैभव एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली प्लेइंग-11 में शामिल थे.
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में टॉस जीत लिया है. उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. वेस्टडीज की टीम बैटिंग करेगी.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को शुरू हो रहा है. सीरीज का पहला मैच लखनऊ में खेला जाने वाला है. थोड़ी देर में टॉस होगा. अब देखना है कि टॉस जीतने वाली पहले क्या फैसला क्या करती है.