)
ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में बुधवार (9 सितंबर) को शुरू हुआ. मैच के पहले दिन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 133 रनों पर सिमट गई. जवाब में इंग्लैंड ने स्टंप के समय तक अपनी पहली पारी में 4 विकेट पर 156 रन बना लिए हैं. उसे 23 रनों की बढ़त मिल गई. मैच के पहले ही दिन 14 विकेट गिर गए.
पाकिस्तान की बात करें तो उसके लिए सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. कप्तान बाबर आजम 7 और पूर्व कप्तान शान मसूद 5 रन बनाकर आउट हुए. सैम अयूब खाता नहीं खोल पाए और अजान आवेश 9 रन ही बना सके. अब्दुल्ला शफीक 3 और डेब्यू करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज गाजी गोरी 4 रन बनाकर आउट हुए. गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने 21 और पहला टेस्ट खेल रहे रजाउल्लाह ने 11 रन बनाकर पाकिस्तान को 133 रनों तक पहुंचाया. इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. ओली रॉबिंसन और जोफ्रा आर्चर ने 3-3 विकेट लिए.
इंग्लैंड को भी इसके अच्छी शुरुआत नहीं मिली. उसने 39 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. बेन डकेट 11, जॉर्डन कॉक्स 4 और कप्तान जो रूट 8 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद एमिलियो गे और हैरी ब्रूक ने चौथे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की. एमिलियो गे 114 गेंद पर 9 चौकों की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए. हैरी ब्रूक 52 और डैन लॉरेंस 5 रन बनाकर नाबाद हैं. अपना पहला टेस्ट खेल रहे रजाउल्लाह ने जो रूट और एमिलियो गे को आउट किया. मोहम्मद अली ने बेन डकेट और मोहम्मद अब्बास ने जॉर्डन कॉक्स का विकेट लिया.
इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया. पाकिस्तान ने लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में हार के बाद सात खिलाड़ियों को घर भेजकर बड़ा सरप्राइज दिया था. उसने अपनी टीम में चार बदलाव किए. पाकिस्तान के लिए विकेटकीपर गाजी गोरी, बॉलर इमरान रंधावा और रजाउल्लाह खान ने अपना टेस्ट डेब्यू किया. ओपनर सैम अयूब टीम में वापस आए. लॉर्ड्स में पाकिस्तान को 194 रन से हराकर इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे हो गया. इससे पहले इंग्लिश टीम ने लीड्स में पहला टेस्ट मैच में पारी और 103 रनों के अंतर से जीता था.
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है. स्टंप के समय इंग्लैंड का स्कोर पहली पारी में 4 विकेट पर 156 रन है. उसने 23 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. हैरी ब्रूक 52 और डैन लॉरेंस 5 रन बनाकर नाबाद हैं. पाकिस्तान ने पहली पारी में 133 रन बनाए थे.
इंग्लैंड की टीम एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान से आगे हो गई है. उसने पाकिस्तान के स्कोर 133 रन को पार कर लिया है. इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 139 रन है. एमिलियो गे 56 और हैरी ब्रूक 45 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है. इंग्लैंड अब पहली पारी में 6 रनों से आगे है.
इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज एमिलियो गे ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वह 104 गेंद पर 52 रन बनाकर नाबाद हैं. हैरी ब्रूक ने 47 गेंद पर 40 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड का स्कोर 31 ओवर में 3 विकेट पर 121 रन है. वह पाकिस्तान से पहली पारी में 12 रन पीछे है.
इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में 100 रन पूरे कर लिए हैं. हैरी ब्रूक 36 और एमिलियो गे 33 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी कर ली है. इंग्लैंड पहली पारी में अभी 33 रन पीछे है.
हैरी ब्रूक और एमिलियो गे ने इंग्लैंड की पारी को संभाल लिया है. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी कर ली है. इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 77 रन है. ब्रूक 23 और गे 23 रन बनाकर नाबाद हैं.
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत शानदार अंदाज में की है. उन्होंने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर जो रूट को आउट कर दिया. रूट 18 गेंद पर 8 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. इंग्लैंड का स्कोर पहली पारी में 3 विकेट पर 39 रन है. एमिलियो गे और हैरी ब्रूक क्रीज पर हैं.
इंग्लैंड ने एजबेस्टन टेस्ट के पहले दिन टी-ब्रेक तक पहली पारी में 2 विकेट पर 35 रन बना लिए हैं. कप्तान जो रूट 8 और एमिलियो गे 6 रन बनाकर नाबाद हैं. इंग्लैंड की टीम पहली पारी में पाकिस्तान से अभी भी 98 रन पीछे है.
पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 133 रनों पर सिमट गई थी. उसके बाद इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी. उसने 24 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं. बेन डकेट 11 रन बनाकर मोहम्मद अली की गेंद पर बाबर आजम को कैच दे बैठे. मोहम्मद अब्बास ने जॉर्डन कॉक्स को एलबीडब्ल्यू कर दिया. कॉक्स ने 4 रन बनाए. इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट पर 26 रन है. एमिलियो गे 3 और जो रूट 2 रन बनाकर नाबाद हैं.
पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 133 रनों पर ऑल आउट हो गई. उसके लिए सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. कप्तान बाबर आजम 7 और पूर्व कप्तान शान मसूद 5 रन बनाकर आउट हुए. सैम अयूब खाता नहीं खोल पाए और अजान आवेश 9 रन ही बना सके. अब्दुल्ला शफीक 3 और डेब्यू करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज गाजी गोरी 4 रन बनाकर आउट हुए. गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने 21 और पहला टेस्ट खेल रहे रजाउल्लाह ने 11 रन बनाकर पाकिस्तान को 133 रनों तक पहुंचाया. इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. ओली रॉबिंसन और जोफ्रा आर्चर ने 3-3 विकेट लिए.
पाकिस्तान को नौवां झटका सऊद शकील के रूप में लगा. शकील 47 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके लगाए. जोश टंग ने एक शानदार गेंद पर उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. पाकिस्तान का स्कोर 9 विकेट पर 113 रन है.
लंच के बाद खेल शुरू होते ही पाकिस्तान को आठवां झटका लगा है. ओली रॉबिंसन ने रजाउल्लाह को आउट कर दिया. रजाउल्लाह ने 11 गेंद पर 11 रन बनाए. रॉबिंसन ने उन्हें बेन डकेट के हाथों कैच कराया. पाकिस्तान का स्कोर 8 विकेट पर 101 रन है. सउद शकील 37 रन बनाकर नाबाद हैं. मोहम्मद अब्बास को अभी अपना खाता खोलना है.
पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन लंच तक 7 विकेट गंवा दिए हैं. उसने 23 ओवर में 7 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं. सउद शकील 38 गेंद पर 37 और रजिउल्लाह 10 गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद हैं.
पाकिस्तान की बल्लेबाजी एक बार फिर से नाकाम नजर आ रही है. उसके सात विकेट गिर गए हैं. एजबेस्टन में टीम पर पहले दिन लंच से पहले ही ऑल आउट होने का खतरा मंडरा रहा है. टीम ने 7 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं. सउद शकील 37 और रजाउल्लाह 2 रन बनाकर नाबाद हैं. अपना पहला टेस्ट खेल रहे गाजी गोरी 5 गेंद पर 4 रन बनाकर जोश टंग की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए. मोहम्मद इमरान रंधावा 14 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें जोश टंग ने बोल्ड कर दिया.
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का बल्ला इस मैच में भी नहीं चला. बाबर 18 गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हो गए. जोश टंग ने एक शानदार गेंद पर उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. पाकिस्तान का स्कोर 5 विकेट पर 64 रन है. गाजी गोरी 4 और साउद शकील 24 रन बनाकर नाबाद हैं.
पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में शर्मनाक शुरुआत की है. टॉस हारने के बाद उसे पहले बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा और उसने पहली पारी में 26 रन तक 4 विकेट गंवा दिए. लंबे समय बाद टेस्ट टीम में लौटे सैम अयूब खाता नहीं खोल पाए और ओली रॉबिंसन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए. अजान आवेश 9 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जोश टंग को कैच दे बैठे. अब्दुल्ला शफीक 3 रन ही बना सके. रॉबिंसन की बॉल पर डैन लॉरेंस ने उनका कैच लिया. शान मसूद भी सस्ते में पवेलियन लौटे. जोफ्रा आर्चर की गेंद पर वह ठीक से नहीं खेल पाए और सैम कुक को कैच दे बैठे. उन्होंने 5 रन बनाए. पाकिस्तान ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 29 रन बना लिए हैं. बाबर आजम 2 और साउद शकील 3 रन बनाकर नाबाद हैं.