App
Live Now

Duleep Trophy Final: तीसरे दिन का खेल खत्म, बैकफुट पर साउथ जोन, 242 रन पर खो दिए 6 विकेट, कप्तान तिलक पर लाज बचाने की जिम्मेदारी

EZ vs SZ Duleep Trophy Final Live Score: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है. ईस्ट जोन के 708 रनों के जवाब में साउथ जोन ने 206 रन पर 6 विकेट खो दिए हैं. कप्तान तिलक वर्मा अर्धशतक जड़कर मौजूद हैं और उनपर टीम की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी है.

Duleep Trophy Final: तीसरे दिन का खेल खत्म, बैकफुट पर साउथ जोन, 242 रन पर खो दिए 6 विकेट, कप्तान तिलक पर लाज बचाने की जिम्मेदारी

EZ vs SZ Duleep Trophy Final Live Score: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है. दोन दिनों तक बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन करने के बाद तीसरे दिन ईस्ट जोन के गेंदबाजों ने दम दिखाया. स्टंप्स होने तक साउथ जोन ने 206 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए. कप्तान तिलक वर्मा 56 रन बनाकर डटे हुए हैं. उनके साथ चामा वी मिलिंद खेल रहे हैं. ईस्ट जोन की तरफ से अभी तक स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट चटकाए. मोहम्मद कुरेशी और शिखर मोहन ने 1-1 विकेट हासिल किए. साउथ जोन अभी भी ईस्ट जोन के स्कोर से 466 रन पीछे है. इस मैच में वापसी करने के लिए कप्तान तिलक वर्मा को करिश्माई पारी खेलनी होगी. फिलहाल ईशान किशन की अगुवाई वाली टीम मैच में बहुत आगे है.
 

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

ईस्ट जोन- शान किशन (विकेट कीपर/कप्तान), अनुकूल रॉय, एमडी कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार, सुभ्रांशु सेनापति, शाहबाज़ अहमद, डेनिश दास, शिखर मोहन, सूरज सिंधु जायसवाल.

साउथ जोन- रिकी भुई, नारायण जगदीशन (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, कोडिमेला हिमतेजा, श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन, विध्वथ कवरप्पा, एमडी निधीश, मोहम्मद सिराज, शेख रशीद, कवुरी सैतेजा, करुण नायर, अमन खान, त्रिपुराना. 
 

08 Sep 2026 16:11 IST (IST)

Duleep Trophy 2026 Final Live: कप्तान तिलक बचा पाएंगे लाज?

ईस्ट जोन के 708 रनों के जवाब में 174 रनों पर 5 विकेट खोने के बाद साउथ जोन की टीम ने थोड़ी वापसी की है. कप्तान तिलक वर्मा और ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल ने क्रीज पर खूंटा गाड़ दिया है. दोनों के बीच 86 गेंदों पर 34 रनों की साझेदारी हुई है. तिलक 90 गेंदों पर 37 रन और गोपाल 54 गेंदों पर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं. साउथ जोन की टीम ने 68 ओवर में 5 विकेट खोकर 208 रन बनाए हैं. वो अभी भी 500 रनों से पीछे हैं.

08 Sep 2026 14:18 IST (IST)

EZ vs SZ Live Score: तिलक वर्मा पर उम्मीद

साउथ जोन 4 विकेट खोकर मुश्किल में आ चुकी है. अब तिलक वर्मा पर जिम्मेदारी आ चुक है. उन्होंने हाल ही में दलीप ट्रॉफी में शानदार शतकीय पारी खेली थी. 

08 Sep 2026 13:12 IST (IST)

EZ vs SZ Live Score: साउथ जोन के 4 विकेट गिरे, 62 रन पर आउट पडिक्कल

शेख रशीद के विकेट के कुछ ही गेंदों बाद देवदत्त पडिक्कल ने भी 62 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया है. मुकेश कुमार ने दूसरी सफलता हासिल की. अब तिलक वर्मा पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. 

08 Sep 2026 13:04 IST (IST)

EZ vs SZ Live Score: ईस्ट जोन को लगा तीसरा झटका

ईस्ट जोन की टीम को तीसरा झटका शेख रशीद के रूप में लगा है. रशीद 27 रन के स्कोर पर मोहम्मद शमी का शिकार बने. 126 रन पर टीम का तीसरा विकेट गिरा है.

08 Sep 2026 12:06 IST (IST)

EZ vs SZ Live Score: लंच ब्रेक तक ईस्ट जोन का दबदबा

लंच ब्रेक तक ईस्ट जोन के गेंदबाजों का दबदबा रहा है. टीम को दो विकेट हासिल हो चुके हैं. हालांकि, देवदत्त पडिक्कल की फिफ्टी ने मैच में जान डाल रखी है.

08 Sep 2026 11:54 IST (IST)

EZ vs SZ Live Score: टीम के 100 रन हुए पूरे

टीम ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं. देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर अर्धशतक के बाद डटे हुए हैं. अब देखना होगा, उन्हें शेख रशीद का साथ मिल रहा है. 

08 Sep 2026 11:13 IST (IST)

EZ vs SZ Live Score: साउथ जोन को लगा दूसरा झटका

साउथ जोन की टीम को दूसरा झटका लगा है. नारायण जगदीशन 32 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे हैं. शिखर मोहन ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया.

08 Sep 2026 10:53 IST (IST)

EZ vs SZ Live Score: टीम के 50 रन हुए पूरे

साउथ जोन की टीम ने 50 रन पूरे कर लिए हैं. जगदीशन और पडिक्कल के बीच पार्टनरशिप बढ़ती नजर आ रही है. ईस्ट जोन की टीम दूसरे विकेट की तलाश में है. 

08 Sep 2026 10:06 IST (IST)

EZ vs SZ Live Score: 13 रन पर साउथ जोन को पहला झटका

साउथ जोन की टीम को 13 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा है. रिकी भुई को मुकेश कुमार ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. अब देवदत्त पडिक्कल बैटिंग करने उतरे हैं.

08 Sep 2026 10:01 IST (IST)

EZ vs SZ Live Score: तीसरे दिन साउथ जोन की बैटिंग शुरू

ईस्ट जोन ने पहली पारी 708 रन के स्कोर पर खत्म की. इसके बाद दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल में तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. साउथ जोन में तिलक वर्मा, देवदत्त पडिक्कल पर सभी की नजरें हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kavya Yadav

Kavya Yadav

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More